Chetan Sharma Exclusive Interview: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत ती। वैभव भोला के साथ इस स्पेशल इंटरव्यू में चेतन शर्मा ने यूं तो कई बातें बताईं लेकिन सबसे खास थी उनकी दोबारा बीसीसीआई के साथ काम करने की इच्छा। ऐसा इसलिए क्योंकि चेतन शर्मा वो शख्स थे जिन्होंने बैक टू बैक दो बार चीफ सेलेक्टर की कुर्सी संभाली। लेकिन जिस तरह उनकी विदाई हुई वो काफी दुखदायी था। दरअसल उनका एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हो गया था। इसी के बाद उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
BCCI में दोबारा काम करने की इच्छा
अब चेतन शर्मा ने इस इंटरव्यू में दोबारा से बीसीसीआई में काम करने की इच्छा जताई है। उनसे जब पूछा गया कि क्या वह दोबारा बीसीसीआई के साथ जुड़ना चाहेंगे और बोर्ड का वर्किंग कल्चर कैसा है तो वह बोले,’शानदार मैं तो कहूंगा कि मुझे दोबारा अगर कोई मौका मिला तो मुझे अच्छा लगेगा। I Will love to do Work…मजा आ जाता था।’
यह भी पढ़ें- Sarfaraz Khan or Rajat Patidar: सरफराज खान या रजत पाटीदार एक को मिलेगा डेब्यू का मौका! कोच ने दिए संकेत
स्टिंग ऑपरेश को लेकर दिया बयान
जब इसी सवाल के बीच बोला गया कि कोई बस ऐसी छुपी-छुपी हरकतें ना करें कोई यानी इससे साफ था कि बात स्टिंग ऑपरेशन की है तो चेतन शर्मा ने कहा,’देखिए ऐसा होता है, मेरी किस्मत में जो था मुझे मिला जो आगे होगा वो मिलेगा। मैंने कभी किसी का बुरा नहीं किया। अगर किसी ने मेरे साथ बुरा किया भगवान उसे देख रहा है और भगवान दिन रात तरक्की दे। मुझे भगवान ने जो देना है वो मिलेगा।’
यह भी पढ़ें- Shoaib Malik पर पहले लगे फिक्सिंग के आरोप, अब BPL फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला
विराट कोहली के लिए कही ये बात
जब चेतन शर्मा से पूछा गया कि विराट कोहली को लेकर उनके बारे में लोग काफी कुछ धारणाएं बनाए हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने उसी दौरान तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी थी या कहें टी20 की छोड़ी थी और वनडे व टेस्ट की छोड़ने पर जो विवाद हुआ था वो चेतन शर्मा के चीफ सेलेक्टर रहते ही हुआ था। इस पर चेतन शर्मा ने कहा,’देखिए विराट मेरे बच्चे की तरह है और मेरे से बहुत छोटा है। मुझे तो खुशी होती है जब वो देश के लिए अच्छा करता है। मुझे खुशी होती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वो आए और अधिक शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाए।’ इसके अलावा हार्दिक पांड्या को भी चेतन शर्मा ने सबसे बड़ा ऑलराउंडर बताया और वर्ल्ड कप से पहले उनके फिट होने की भी बात कही।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
25 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
37 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines