नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट इतिहास में 31 अक्टूबर का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। इस दिन जहां एक तरफ टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 183 रनों की धूंआधार पारी खेली थी वहीं दूसरी तरफ टीम के गेंदबाज चेतन शर्मा ने एक ऐसा कारनामा किया था जिससे भारतीय टीम का मान-सम्मान हर तरफ बढ़ गया था। दरअसल 31 अक्टूबर 1987 को भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। शर्मा ने यह उपलब्धि 1987 विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में हासिल की थी।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
न्यूजीलैंड ने की थी पहले बल्लेबाजी, चेतन ने एक साथ झटके थे तीन विकेट
इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। चेतन ने लगातार तीन गेंदों पर केन रदरफोर्ड (26), विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान स्मिथ (0) और इवेन चैटफील्ड (0) को आउट कर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली हैट्रिक पूरी की।न्यूजीलैंड ने अपने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 221 रन बनाए थे। कीवी टीम के लिए दीपक पटेल (40) और जॉन राइट (35) शीर्ष स्कोरर रहे थे।
चेतन ने इस मैच में दमदार आंकड़े भी दर्ज किए। उन्होंने अपने दस ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट लिए, इस दौरान उन्होंने 2 ओवर मेडन फेंके थे। उनके अलावा मनोज प्रभाकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मनिंदर सिंह और रवि शास्त्री को एक-एक विकेट मिला।
अभी पढ़ें – ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्
भारत ने आसानी से जीता मैच
भारत ने इस लक्ष्य को मात्र 32.1 ओवर में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज क्रृष्णमाचारी श्रीकांत ने 58 गेंदों में 75 रन बनाए। वहीं, ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार पाने वाले सुनील गावस्कर ने 88 गेंदों पर 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और अजहरुद्दीन के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। अजहर ने नाबाद 41 रन बनाए जिसके बदौलत टीम को जीत में आसानी हुई। इस मैच में भले ही सुनील गावस्कर को मैन ऑफ द मैच मिला हो लेकिन ये गेम हमेशा चेतन शर्मा की हेट्रिक के लिए ही मशहूर रहा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
17 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
25 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines