Chetan Sakariya Bowling Action: आईपीएल 2024 ऑक्शन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है, 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। क्रिकबज के अनुसार वहीं उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 7 ऐसे गेंदबाजों की लिस्ट जारी की है। जिनके एक्शन को बीसीसीआई ने गलत ठहराया है। इन गेंदबाजों के एक्शन पर बीसीसीआई ने सवाल खड़े किए है। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का भी नाम है। हालांकि ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन सकारिया को रिलीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- INDW vs ENGW: दीप्ति शर्मा को लेकर हेड कोच की प्रतिक्रिया, बताया भारत का ‘Ben Stokes’
चेतन के अलावा इन 6 गेंदबाजों का भी लिस्ट में नाम
चेतन के अलावा जो बाकी 6 खिलाड़ी है उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेला है। ये 6 गेंदबाज डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं। इस लिस्ट में रोहन कुन्नुमल, सलमान निजार, चिराग गांधी, तनुश कोटियन, अर्पित और सौरभ दुबे। इन सभी गेंदबाजों की लिस्ट बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजीज को सौंपी है। हालांकि इन गेंदबाजों को बैन नहीं किया गया है। अब इन गेंदबाजों को अपने गेंदबाजी एक्शन में थोड़ी सुधार की जरुरत होगी।
IPL और टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं चेतन सकारिया
चेतन सकारिया पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली के लिए खेले थे। उसके बाद से वे क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। आईपीएल में चेतन ने 19 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा चेतन ने टीम इंडिया को लिए एक वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है।
वनडे में उनके नाम 2 विकेट और टी20 में एक है। आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए चेतन सकारिया की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, लेकिन उनको दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज करके बड़ा झटका दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि कौनसी टीम ऑक्शन में उन पर बोली लगाती है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines