CSK: आईपीएल में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब धमाकेदार कमबैक करने का प्लान बना रही है. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाने के बाद अब मैनेजमेंट कुछ और बड़े फैसले कर सकती है. ऐसे में टीम की नजरें फिलहाल आईपीएल 2027 पर टिकी हुई है. जिसको लेकर अब टीम ने प्लानिंग करना शुरू कर दिया है. इस बीच सीएसके से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. जिसके मुताबिक मैनेजमेंट ने सभी खिलाड़ियों को फिटनेस कैंप के लिए बुलावा भेजा है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने उठाया बड़ा कदम
पिछले 3 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में अब मैनेजमेंट कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. फिलहाल कुछ ट्रेड की खबरें भी सीएसके टीम को लेकर चल रही हैं. इस बीच रेवस्पोर्ट्स की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 से 3 दिनों का फिटनेस कैंप लगाने वाली है. जिसके लिए उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बुलाया है. इस कैंप के खत्म होने के बाद ही टीम मैनेजमेंट रिटेंशन, रिलीज और ट्रेड से जुड़े अहम फैसले लेगी. मौजूदा समय में कई ट्रेड की खबरों के कारण सीएसके की टीम चर्चा में बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ही टीम से जुड़े अहम फैसले करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: WTC फाइनल 2027 में जाने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 3 बड़े काम, समझिए पूरा समीकरण
हार्दिक पांड्या के पीछे जा रही है सीएसके
मौजूदा समय में अगर चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ियों पर नजर डालें, तो उसमें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, नाथन एलिस का नाम शामिल है. अब टीम मैनेजमेंट चाहती है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस टीम के साथ जोड़ा जाए. जिससे जल्द ही मैनेजमेंट एक बार फिर से चैंपियन बनने की राह पर लौट सके. दिग्गज धोनी एक बार फिर से अहम रोल में कमबैक करने वाले हैं. खबरों की मानें तो आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना कप्तान भी बदल सकती है.
ये भी पढ़ें: इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने विदेश में कटवाई नाक
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
19 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
40 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
55 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines