IPL 2026: महान कप्तान और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल ही खेलते हुए नजर आते हैं। जिसके कारण ही उनके कमबैक को लेकर फैंस हमेशा दुविधा में ही रहते हैं। आईपीएल 2026 में धोनी खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल फिलहाल बना हुआ है। इस बड़े सवाल का जवाब माही ने एक हिंट करके दिया है। धोनी ने आईपीएल में खेलने को लेकर बड़ा चौंकाने वाला जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीम मैनेजमेंट को लेकर भी बोला है।
आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर बोले महेंद्र सिंह धोनी
दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी जहां पर भी जाते हैं, उनसे पहला सवाल आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर ही होता है। हाल में ही धोनी चेन्नई में एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां पर उनसे आईपीएल 2026 को लेकर सवाल हुआ तो इसके जवाब में उन्होंने सभी को चौंकाते हुए कहा, ‘मुझे अगले 5 सालों के लिए क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। लेकिन बस एक ही दिक्कत है कि डॉक्टर ने सिर्फ आँखों की रोशनी के लिए ही अनुमति दी है। शरीर के लिए नहीं, उन्होंने शरीर के लिए अनुमति नहीं दी है। लेकिन मैं सिर्फ़ आँखों से क्रिकेट नहीं खेल सकता।’
चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बोले माही
इसी इवेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि अगले सीजन ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी के टीम का बैलेंस अच्छा हो जाएगा। इसके अलावा धोनी का मानना है कि मिनी ऑक्शन में कुछ बदलाव करके सुपर किंग्स की टीम पिछले साल से बहुत बेहतर हो सकती है। इसके अलावा धोनी ने संकेत दिया है कि अगले सीजन गायकवाड़ ही सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं।
चेन्नई के साथ अपने रिश्ते को लेकर माही ने कहा, ‘यह हमारा बहुत पुराना रिश्ता है और यह आईपीएल स्टार्ट होने से बहुत पहले शुरू हुआ था… 2005 में मैंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जो चेन्नई में हुआ था।…तो, यह उसी समय से शुरू हुआ और हां, सीएसके ने इसमें बहुत मदद की क्योंकि अचानक मैं यहां 45-50 दिन बिता रहा हूं। इसलिए, मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में यह रिश्ता और मजबूत हुआ है। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में बेहतर बनाने में मदद की। इसने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में बेहतर बनाने में मदद की। तो, CSK बस यूँ ही बन गया। मुझे लगता है कि यह चेन्नई के लिए अच्छा है। तो, आज यह मेरे लिए भी अच्छा है।’
ये भी पढ़ें: WCL 2025: 6 मैच में 3 शतक, 41 साल की उम्र में छाए हैं एबी डिविलियर्स, अपनी टीमों के लिए बने लकी मैस्कॉट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines