CSK IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पांच बार की चैंपियन सीएसके नीलामी से पहले कई स्टार प्लेयर्स की छुट्टी करने के मूड में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई ऑक्शन में 30 करोड़ के पर्स के साथ उतर सकती है.
चेन्नई से रविंद्र जडेजा का जाना लगभग तय माना जा रहा है. सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रेड डील तकरीबन फाइनल हो चुकी है. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में संजू सैमसन चेन्नई की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि जडेजा और सैम करन राजस्थान की ओर से रंग जमाते हुए दिख सकते हैं.
चेन्नई टीम में होंगे बड़े बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन से पहले रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे को रिलीज करने के मूड में है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर की मानें, तो पांच बार की चैंपियन कई भारतीय बैटर्स को भी रिटेन करने के मूड में नहीं है. इस लिस्ट में विजय शंकर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी का नाम भी सामने आ रहा है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 का सबसे चौंकाने वाला ट्रेड, अर्जुन तेंदुलकर की पहली बार बदलेगी टीम! मुंबई में लौटेगा स्टार खिलाड़ी
चेन्नई ऑक्शन में 30 करोड़ के पर्स के साथ उतर सकती है. सीएसके बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर मथीसा पथिराना को हर हाल में रिटेन करना चाहती है. हालांकि, पिछले सीजन के ज्यादातर खिलाड़ियों को चेन्नई रिलीज कर सकती है. सीएसके एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, खलील अहमद को रिटेन कर सकती है. श्रेयस गोपाल और नाथन एलिस को भी सीएसके रिलीज कर सकती है.
जडेजा-करन की जगह आएंगे संजू सैमसन!
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी डील अपने फाइनल स्टेज में है. अगर दोनों टीमों के बीच बात बन जाती है, तो आईपीएल 2026 में संजू सैमसन येलो जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे. वहीं, लंबे समय बाद रविंद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से विदाई हो जाएगी.
हालांकि, आपको बता दें कि अपने आईपीएल करियर की शुरुआत जडेजा ने राजस्थान के साथ ही की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जडेजा ने राजस्थान टीम में शामिल होने के लिए शर्त रखी है. जड्डू की चाहत है कि वह कप्तान बनकर इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में पिंक आर्मी को लीड करें.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
54 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines