Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने काफी पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था. अब बोर्ड ने भारतीय दल में बड़ा बदलाव किया है. इस टूर्नामेंट से वरुण चक्रवर्ती बाहर हो गए हैं. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी को भी भारतीय दल से निकाल दिया गया है. वहीं, विप्रज निगम को वरुण चक्रवर्ती की जगह मौका दिया गया है. उन्हें पहली बार भारतीय स्क्वाड में मौका मिला है. भारतीय टीम 14 खिलाड़ियों के साथ एशियन गेम्स में भाग लेगी.
नितीश रेड्डी क्यों हुए बाहर?
एशियन गेम्स 2026 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को पहले भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में शामिल कर लिया गया है. पहले उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज में शामिल किया जाएगा, लेकिन फिटनेस की वजह से हार्दिक को आराम दिया गया और नितीश को वनडे सीरीज के लिए चुना गया. ऐसे में नितीश को एशियन गेम्स 2026 की टीम से बाहर होना पड़ा.
बीसीसीआई ने 16 सितंबर को एक साथ 4 टीमों को ऐलान किया है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा ईरानी कप और एशियन गेम्स 2026 की टीमें शामिल थीं. एशियन गेम्स 2026 की टीम का ऐलान काफी पहले ही चुका था. लेकिन अब बीसीसीआई ने अपडेटेड स्क्वाड का ऐलान किया है.
विप्रज निगम को पहली बार मिला मौका
एशियन गेम्स 2026 के लिए वरुण चक्रवर्ती भी टीम का अहम हिस्सा थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में वह चोटिल हो गए. इसके बाद वह अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो गए. उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या है. ऐसे में बोर्ड ने उनकी जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया. वह पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं.
इसके अलावा बीसीसीआई ने ईरान कप के लिए भी रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान किया है, जिसकी कप्तानी ऋषभ पंत को मिली है. उनके अलावा सरफराज खान को भी मौका मिला है. रेस्ट ऑफ इंडिया का मुकाबला रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू कश्मीर से होगा.
जापान टी20ई और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम.
ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाशदीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा.
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
50 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines