हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PCB ने ICC से मांगा मुआवजा, भारतीय टीम का दिया हवाला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से मुआवजे की मांग की है। पाकिस्तान ने भारतीय टीम का हवाला देते हुए कहा कि हमें मुआवजा चाहिए।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board

PCB Ask compensation to ICC: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से एक अजीबोगरीब मांग कर दी है। इससे क्रिकेट जगत हैरान हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से ही मुआवजे की मांग कर दी है। खास बात है कि पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम का हवाला देते हुए मुआवजा मांगा है। बता दें कि साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी होने वाली है। इस आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है। इस टूर्नामेंट से पहले पीसीबी ने आईसीसी से मुआवजे की मांग की है। चलिए बताते हैं क्या है पूरा माजरा।

ये भी पढ़ें:- Phillip Hughes की आज ही बाउंसर लगने से हुई थी मौत, देखें 2014 से अब तक सेफ्टी में क्या सुधार हुए?

पाकिस्तान करेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मुश्किल होगी भारतीय टीम के लिए खेलना। भारतीय टीम सुरक्षा के दृष्टिकोण से पाकिस्तान नहीं जाना चाह रही है। भारतीय टीम का कहना है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में होता है, तो हम खेलने नहीं जाएंगे। यहां तक की सरकार भी नहीं चाहती है कि भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान जाए। इसी को लेकर पीसीबी ने आईसीसी से मांग की है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है, तो इसके लिए पीसीबी को मुआवजा मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- अब नेताओं की भी गिल्लियां बिखेरेंगे Shakib Al Hasan! चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार

भारतीय टीम नहीं जाना चाहती पाकिस्तान

एशिया कप 2023 की मेजबानी भी पाकिस्तान कर रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान में मैच खेलने से मना कर दिया था। भारतीय टीम ने सुरक्षा का हवाला देते हुए खेलने से मना कर दिया था, इसके बाद भारत के मुकाबले श्रीलंका में कराए गए थे। ऐसे में एक बार फिर से जब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा, तो भारत के पाकिस्तान नहीं जाने पर, मुकाबले किसी और देश में कराए जा सकते हैं। इससे पाकिस्तान खफा है। पाकिस्तान का कहना है कि जब हम विश्व कप खेलने के लिए भारत आ सकते हैं, तो भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान क्यों नहीं आ सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें