Chaminda Vaas: अपने समय में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले श्रीलंका (Srilanka Cricket Team) के महान तेज गेंदबाज चामिंडा वास को लेकर बड़ी खबर है। इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर्स से पहले उन्होंने यूएई (UAE Cricket Team) की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के पद के लिए आवेदन किया है।
26 जून है आवेदन की आखिरी तारीख
यूएई क्रिकेट बोर्ड ने प्रमुख कोच के लिए 26 जून को आवेदन की अंतिम तारीख निर्धारित की है। कोच बनने की इच्छा रखने वाले चामिंडा वास ने ‘द नेशनल’ को बताया कि हालिया समय में उन्होंने यूएई टीम का काफी नजदीक से अनुसरण किया है और उन्हें लगता है कि वह आगामी आयोजनों के लिए एक मानसिकता विकसित करने में उनकी सहायता कर सकते हैं।
चामिंडा वास ने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की
चामिंडा वास ने अपने बयान में कहा कि ‘हाल ही में मैंने यूएई टीम को फॉलो किया, और मैं मानता हूं कि उनके पास एक बहुत अच्छी टीम है, जिसमें युवाओं का एक अच्छा मिश्रण है। वह एक संतुलित साइड है। मुझे लगता है कि किसी को उन्हें मोटीवेट करने की जरूरत है, ताकि वे अगले स्तर तक पहुंच सकें। कुछ खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं और किसी भी अन्य देश के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के योग्य हैं।’
मुदस्सर नजर की जगह ले सकते हैं चामिंडा वास
आपको बता दें कि मार्च 2023 में रोबिन सिंह के इस्तीफे के बाद मुदस्सर नज़र ने अस्थायी आधार पर यूएई के मुख्य कोच का कार्यभार संभाला था। अब नज़र का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही संभावना है कि चामिंडा वास उनकी जगह लेंगे।
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
3 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines