DPL 2025: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल का टिकट कटा लिया है। पहले क्वालिफायर मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से धूल चटाई। बारिश से प्रभावित मुकाबले में ईस्ट दिल्ली की पूरी टीम सिर्फ 90 रन बनाकर ढेर हो गई।
सिमरजीत सिंह ने गेंद से कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। 91 रनों के लक्ष्य को टीम ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आदित्य भंडारी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन की धांसू पारी खेली।
सेंट्रल दिल्ली ने कटाया फाइनल का टिकट
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। एकतरफा मुकाबले में टीम ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से रौंदा। हालांकि, 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आर्यवीर सहवाग बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद युगल सैनी भी महज 8 रन बनाकर आउट हुए। 11 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद आर्यन राणा भी चलते बने। 24 के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर चुके थे।
इसके बाद कप्तान जोंटी सिद्धू ने आदित्य भंडारी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। जोंटी 15 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद मयंक रावत का शिकार बने। हालांकि, आदित्य एक छोर संभालर खड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। आदित्य ने 19 गेंदों में एक चौके और तीन सिक्स की मदद नाबाद 33 रन ठोके।
सिमरजीत ने बरपाया कहर
इससे पहले बारिश के चलते मैच को 15-15 ओवर का कर दिया गया। पहले बैटिंग करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम सिर्फ 90 रन बनाकर ढेर हो गई। पूरे टूर्नामेंट में कमाल की फॉर्म में चल रहे अर्पित राणा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि हार्दिक शर्मा भी जीरो पर आउट हुए। वैभव के खाते में भी महज एक रन आया।
सुजल सिंह ने टीम की ओर से सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि कप्तान अनुज रावत ने 23 रनों का योगदान दिया। सेंट्रल दिल्ली की ओर से सिमरजीत सिंह ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 23 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की भिड़ंत अब दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से होगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines