CEAT Cricket Awards 2025: CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2025 की घोषणा हो गई है. इस साल भारतीय खिलाड़ियों ने सभी कैटेगिरी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार समारोह में अपना दबदबा बनाए रखा. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय सितारों ने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया. अवॉर्ड विनर्स में रोहित शर्मा का नाम भी है, जिन्हें हाल में वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया है.
टीम इंडिया को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता बनाने वाले रोहित शर्मा को समारोह में विशेष स्मृति चिन्ह (Commemorative Trophy) दिया गया. जबकि उसी टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को ‘सिएट जियोस्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
T20I में छाए रहे ये 2 खिलाड़ी
इस साल टी20 में टीम इंडिया के 2 स्टार छाए रहे. संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती . टी20 फॉर्मेट में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष T20I बल्लेबाज का अवॉर्ड मिला. वहीं, रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाज का अवॉर्ड दिया गया.
जो रूट और जयसूर्या को भी मिला बड़ा सम्मान
विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इंग्लैंड के जो रूट को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर घोषित किया गया. उनके साथी खिलाड़ी हैरी ब्रुक को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज, जबकि श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज चुना गया है.
महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का जलवा
महिला वर्ग में भारत की दो स्टार खिलाड़ियों ने अवॉर्ड्स पर कब्जा जमाया. स्मृति मंधाना को ‘साल की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला बल्लेबाज’ का सम्मान मिला, जबकि दीप्ति शर्मा को ‘साल की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला गेंदबाज’ घोषित किया गया.
घरेलू क्रिकेट में हर्ष दुबे और अंगकृष रघुवंशी को मिला गौरव
घरेलू क्रिकेट में भी भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी 2024–25 सीजन में 69 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाने के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर घोषित किया गया. वहीं, मुंबई के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी (Emerging Player of the Year) का अवॉर्ड मिला.
ब्रायन लारा और बी.एस. चंद्रशेखर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
समारोह का सबसे भावुक पल तब आया जब वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर बी.एस. चंद्रशेखर को क्रिकेट में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. एक मंच पर सभी विनर्स मौजूद थे. यह कार्यक्रम फैंस के लिए खास बन गया, क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के दिग्गजों को एक साथ मंच पर देखा.
CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2025 विनर्स की पूरी लिस्ट
- चैंपियंस ट्रॉफी विशेष सम्मान-रोहित शर्मा
- साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर-जो रूट
- साल का सर्वश्रेष्ठ T20I बल्लेबाज- संजू सैमसन
- साल का सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती
- सिएट जियोस्टार अवॉर्ड- श्रेयस अय्यर
- साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष ODI बल्लेबाज- केन विलियमसन
- साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष ODI गेंदबाज- मैट हेनरी
- साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज- हैरी ब्रुक
- साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज-प्रभात जयसूर्या
- साल की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज- स्मृति मंधाना
- साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज- दीप्ति शर्मा
- साल का सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर- हर्ष दुबे
- साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी- अंगकृष रघुवंशी
- एक्ज़ेम्पलरी लीडरशिप अवॉर्ड- टेम्बा बावुमा
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- ब्रायन लारा, बी.एस. चंद्रशेखर
ये भी पढ़ें: ‘तेरी शादी भी करवा देगें बेटा…’ शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर युजवेंद्र चहल के लिए मजे, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines