Abhishek Sharma Suryakumar: दुबई में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में सूर्यकुमार की सेना ने यूएई को 9 विकेट से रौंद डाला। कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने कहर बरपाते हुए यूएई की पूरी टीम को महज 57 रनों पर ढेर कर डाला। गेंद से अगर कुलदीप-शिवम ने अपना जादू बिखेरा, तो बल्ले से अभिषेक शर्मा अपनी छोटी से पारी से महफिल लूट ले गए। अभिषेक ने 16 गेंदों में 30 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अभिषेक की बैटिंग देख कप्तान सूर्या मैच के बाद खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सके।
कप्तान सूर्या हुए अभिषेक के मुरीद
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने अभिषेक के जमकर तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, “अभिषेक शर्मा एक कमाल के टैलेंट हैं। वह हमेशा खुद से आगे टीम को रखते हैं चाहे कोई भी सिचुएशन हो। इसी कारण से वह रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन टी-20 बैटर हैं।”
अभिषेक ने मैच में अपनी पारी का आगाज ही सिक्स और चौके के साथ किया। वह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs UAE: 10 रन पर गिरे 8 विकेट… कहर बनकर टूटे कुलदीप-शिवम, सिर्फ 57 रनों पर ढेर यूएई
छोटी से पारी से महफिल लूट ले गए अभिषेक
अभिषेक शर्मा अपनी छोटी, लेकिन दमदार पारी से महफिल लूटने में सफल रहे। शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज करने उतरे अभिषेक ने पहले तीन ओवरों में ही जमकर तबाही मचाई। 16 गेंदों की अपनी पारी में अभिषेक ने 30 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान अभिषेक ने 2 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए। अभिषेक की विस्फोटक पारी के चलते ही टीम इंडिया ने 58 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर डाला। शुभमन गिल 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें: IND vs UAE: सूर्या ने LIVE मैच में दिखाया बड़ा दिल, अंपायर से बदलवा दिया फैसला
संबंधित खबरें
विराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
4 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
5 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
5 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines