हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान के IND vs PAK मैच बायकॉट फैसले पर कप्तान सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम तो कोलंबो जाएंगे…

Suryakumar on IND vs PAK Boycott: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. इस पूरे विवाद को लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
Captain Suryakumar Yadav speaks on Pakistan boycotting IND vs PAK match

Suryakumar on IND vs PAK Boycott: पाकिस्तान सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम विश्व कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करेगी.

पीसीबी को अपने इस फैसले के लिए खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है. आईसीसी पड़ोसी मुल्क पर मोटा जुर्माना लगा सकता है, तो ब्रॉडकास्टर्स इस निर्णय के बाद पीसीबी को कोर्ट में भी घसीट सकते हैं. हालांकि, इस पूरे विवाद को लेकर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहली बार बयान सामने आया है.

पाकिस्तान के फैसले पर क्या बोले सूर्या?

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने के फैसले पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है. उन्होंने मना किया है. आईसीसी ने मैच शेड्यूल किया हुआ था और हम खेलने के लिए तैयार थे. हमारी टिकट बुक हो चुकी है और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं.” पाकिस्तान के फैसले को लेकर गौतम गंभीर से भी एयरोर्ट पर सवाल पूछा गया था, लेकिन उन्होंने इस सवाल को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था.

विज्ञापन

बुरा फंस सकता है पाकिस्तान

भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. माना जा रहा कि आईसीसी पीसीबी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की पूरी तैयारी में है. इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर्स भी आखिरी समय पर कदम पीछे खींचने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ एक्शन ले सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पीसीबी को मिलने वाला सालाना रेव्यू भी रोक सकता है.

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने का फैसला बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद लिया है. बांग्लादेश ने अपने सभी मैच भारत से शिफ्ट करने की अपील की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में हिस्सा ना लेने का फैसला किया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola