मोहम्मद शमी के लगातार नजरअंदाज होने पर कप्तान शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी-कभार यह बड़ा मुश्किल…

Shubman Gill Shami: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद शमी को लगातार इग्नोर किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. गिल का कहना है कि शमी जैसी काबिलियत रखने वाले काफी कम ही गेंदबाज मौजूद हैं. शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था.

Mohammed Shami

Mohammed Shami

Shubman Gill on Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को लगातार नजरअंदाज किए जाने का सिलसिला जारी है. रणजी ट्रॉफी 2025 में धांसू प्रदर्शन के बावजूद भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शमी को स्क्वॉड में जगह नहीं मिल सकी. हाल ही में शमी ने इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स के फैसले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

विज्ञापन

शमी का कहना था कि अगर वह चार दिवसीय मैच में खेल सकते हैं, तो वह वनडे भी अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा सकते हैं. शमी के बयान पर चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने भी अपनी बात रखी थी. अब शमी के इग्नोर होने पर टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

शमी को लेकर क्या बोले कप्तान गिल?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए शुभमन गिल ने कहा, “मोहम्मद शमी जैसी काबिलियत रखने वाले काफी कम ही गेंदबाज हैं. हालांकि, जो अभी खेल रहे हैं उन्होंने भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. कभी-कभार शमी भाई जैसे खिलाड़ी को बाहर करना काफी मुश्किल होता है. इस सवाल का बेहतर जवाब आपको सिलेक्टर्स दे पाएंगे.”

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में हाल ही में शमी ने अपनी आग उगलती गेंदों से जमकर कहर बरपाया था और कुल 15 विकेट अपनी झोली में डाले थे. हालांकि, इसके बावजूद वह सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे.

लंबे समय से बाहर चल रहे शमी

मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. शमी ने अपना आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के रूप में खेला था. इसके बाद इंजरी के चलते फास्ट बॉलर को टीम से बाहर रहना पड़ा था. आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए शमी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.

विज्ञापन

हालांकि, माना जा रहा था कि शमी को इंग्लैंड दौरे पर मौका मिल सकता है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया था. शमी के सिलेक्शन पर जब आगरकर से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि इस बारे में उनके पास कोई अपडेट मौजूद नहीं है और शमी को फिटनेस साबित करने के लिए मैच खेलने होंगे. आगरकर के बयान को लेकर शमी का कहना था कि वह लगातार मैच खेल रहे हैं और उन्हें सिलेक्टर्स की तरफ से कोई कॉल नहीं आया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ