---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

कप्तान रजत पाटीदार ने एक बार फिर मचाया तहलका, 1 साल के अंदर अब तीसरा फाइनल खेलने को हैं तैयार

Duleep Trophy 2025: रजत पाटीदार ने इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में भी मध्य प्रदेश की टीम को फाइनल पहुंचाया था। अब पाटीदार ने एक और टीम की कप्तानी करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

---विज्ञापन---

Duleep Trophy 2025: आरसीबी की टीम ने 18 सालों का इंतजार खत्म करके आईपीएल 2025 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उस समय फ्रेंचाइजी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे थे। पाटीदार ने इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में भी मध्य प्रदेश की टीम को फाइनल पहुंचाया था। अब पाटीदार ने एक और टीम की कप्तानी करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पाटीदार ने शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को हराया है। 

रजत पाटीदार की टीम ने फाइनल में किया प्रवेश 

दिलीप ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर वेस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 438 रन बनाए। जवाब में सेंट्रल जोन की टीम ने 600 रन बना दिए। जिसके बाद दूसरी पारी में वेस्ट जोन ने 8 विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। जिसके कारण आखिरी दिन मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। ड्रॉ होने के बाद भी पाटीदार की टीम ने सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहली पारी में लीड हासिल करने का फायदा आखिरकार रजत की टीम सेंट्रल जोन को मिला। 

---विज्ञापन---

फाइनल में साउथ जोन से होगा सामना 

सेंट्रल जोन के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 77 रनों की पारी खेली। सेंट्रल जोन के लिए किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं बनाया फिर भी टीम 600 रनों तक पहुंच गई। कुल 6 खिलाड़ियों ने हालांकि अर्धशतक जड़ा। गेंद के साथ भी हर्ष दुबे और सारांश जैन ने भी कमाल किया। अब सेंट्रल जोन का सामना फाइनल मुकाबले में साउथ जोन से होगा। साउथ जोन ने सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन को हराकर बाहर किया है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मौजूदा समय में बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने की BCCI से बड़ी मांग, घरेलू क्रिकेट को लेकर दिया खास सुझाव

First published on: Sep 07, 2025 04:11 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola