हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने किसे बताया हार का जिम्मेदार? गिनाई टीम इंडिया की गलतियां

Harmanpreet Kaur Statement on Loss: भारत को वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराने की सख्त जरूरत थी. टीम इंडिया ने पूरी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं रहे. अब हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन
हरमनप्रीत का बड़ा बयान (Image: Twitter/X)

Harmanpreet Kaur Statement on Loss: टीम इंडिया वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को किसी भी हालत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप A के आखिरी मैच में जीत की जरूरत थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रनों का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस हार के साथ टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. हरमनप्रीत कौर ने अब टीम इंडिया की हार को लेकर बड़ा बयान दिया और बताया कि उनसे कहां गलती हो गई.

हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद कहा, ‘अगर मैं पूरे टूर्नामेंट के बारे में बात करूं, तो हमने एक टीम के तौर पर अच्छा नहीं किया. अच्छी टीमों के खिलाफ बेस्ट आना चाहिए. हमें इस बारे में सोचना चाहिए. कई बार हम मैच में आगे होते हैं लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में बहुत रन लूटा देते हैं. जब हम चेज कर रहे होते हैं, तो हम रन नहीं बना पाते. मुझे लगता है कि यह काफी लंबे समय से हो रहा है.’

भारतीय कप्तान का मानना है कि उनकी टीम ने अपेक्षा से कुछ कम रन बनाए. उन्होंने एक तरह से हार के लिए बल्लेबाजी क्रम को जिम्मेदार ठहराया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हमने स्कोरबोर्ड पर अच्छा लक्ष्य रखा था. मुझे लगता है कि हम थोड़े पीछे रह गए. आखिरी कुछ ओवरों में काफी मदद मिली. उन्होंने प्लान के अनुसार गेंदबाजी की. हमने ज्यादा विकेट नहीं खोए थे लेकिन हम वह स्कोर हासिल नहीं कर पाए, जिसकी हमें उम्मीद थी. यह एक अच्छा मैच था लेकिन निराशाजनक बात यह है कि हम लाइन के उस पार नहीं जा पाए.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: इन 3 कारणों के चलते आयरलैंड में नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! करना पड़ेगा इंतजार

भारत की हार के बाद कौन हुआ क्वालीफाई?

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी. ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल का टिकट भी लगभग पक्का था. सेमीफाइनल के लिए मुख्य प्रतिस्पर्धा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच थी. साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराकर अपनी दावेदारी ठोक दी थी.

विज्ञापन

टीम इंडिया जीत जाती, तो उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल जाती. हालांकि, भारत की हार के चलते साउथ अफ्रीका ने नॉकआउट स्टेज में अपना स्थान पक्का किया. अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा, जबकि इंग्लैंड की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से होगी. विजेता टीम 5 जुलाई को फाइनल में भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना, स्टार प्लेयर्स का नाम है शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola