Danielle McGahey Transgender Cricket: टी-20 विश्वकप 2024 के लिए क्वालीफायर मुकाबले शुरू होंगे। जिसमें कनाडा की रहने वाली डेनियेले मैकगाहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाली पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर बनेगी। वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कनाडा की तरफ से उतरेगी। मैकगाहे को अगले महीने होने वाले मुकाबलों के लिए कनाडा की टीम में चुना गया है।
मैकगाहे सभी मापदंडों पर खरी उतरी
बताया जा रहा है कि डेनियेले मैकगाहे पुरुष से महिला ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की आईसीसी की पात्रता के मानदंडों में पूरी तरह से खरी उतरी हैं, जिसके चलते उन्हें कनाडा की टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में वह कनाडा की तरफ से खेलकर ट्रांसजेंडर क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड बनाएंगी।
देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात
कनाडा की क्रिकेट टीम में चुने जाने पर डेनियेले मैकगाहे कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए सम्मान की बात होगी। जबकि ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व करना भी मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैकगाहे ने बताया कि वह 2020 में ऑस्ट्रेलिया से कनाडा आई थी जिसके बाद वह नवंबर में पुरुष से महिला बनी थी। उन्होंने 2021 से ही मेडिकल बदलाव शुरू कर दिया था। आईसीसी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि डेनियेले मैकगाहे आईसीसी की सभी पात्रता संबंधी शर्तों पर खरी उतरी हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका दिया गया है।
मैकगाहे ने बताया कि वह लगातार अपना मेडिकल चेकअप कराती रही हैं। उन्होंने अपनी खून की जांच भी हर महीने कराई है, जिसमें वह पूरी तरह से फिट निकली हैं। लेकिन उन्होंने अपना क्रिकेट पर से फोकस नहीं खोया, जिसके चलते उन्हें यह कामयाबी मिलने जा रही है। जो उनके लिए गर्व की बात है।
ये भी देखें: WC 2023 में Ind Vs Pak मैच पर PCB का ऐतराज़, ICC पर Schedule बदलने का डाला दबाव !
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines