एशेज के शराब कांड में नया मोड़, कोच ब्रैंडन मैक्कलम की सफाई से बदली कहानी

Brendon McCullum On Noosa trip: इंग्लैंड क्रिकेट टीम एशेज सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया के नूसा में हॉलीडे के लिए गई थी, जहां से उनके कुछ खिलाड़ियों के शराब पीने की तस्वीरें सामने आईं. इसके बाद ईसीबी और कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को अब तक डैमेज कंट्रोल करना पड़ रहा है.

ben stokes brendon mccullum

Brendon McCullum Defend His Players: इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैककुलम ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया है.उन्होंने हैरी ब्रूक के नाइटक्लब की घटना और उनके विवादास्पद नूसा ट्रिप के को लेकर कहा है कि उनके प्लेयर्स बहुत ज्यादा शराब नहीं पीते. इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले 3 मैचों में अच्छी लड़ाई दिए बिना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना किया.

विज्ञापन

पार्टी के मूड में थे इंग्लिश क्रिकेटर्स

अपनी खराब परफॉर्मेंस के अलावा इंग्लैंड की टीम ने मैदान के बाहर जो किया उसने सभी का ध्यान खींचा. एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद, रिपोर्ट्स में कहा गया कि नूसा में स्क्वाड का 4 दिन का ब्रेक एक स्टैग पार्टी जैसा हो गया था, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने सोशलाइजिंग से आगे बढ़कर बिहेव किया.

विज्ञापन

नशे में दिखे बेन डकेट

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब ओपनर बेन डकेट का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो काफी ज्यादा नशे में दिखाई दे रहे थे, और एक सपोर्टर के साथ बातचीत करते साफ तौर से बातचीत करने के लिए संघर्ष कर रहे थे.

कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

इन घटनाओं ने ईसीबी को फैंस और कमेंटेटर्स से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें आरोप लगाए गए कि बोर्ड चुपचाप इन मुद्दों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा था. वेलिंगटन में इस घटना के बारे में बात करते हुए, मैककुलम ने कहा, ‘ईमानदारी से बात करें तो हमारे आधे खिलाड़ी शराब नहीं पीते. कभी-कभी वे कुछ बीयर पी लेते हैं. मेरा मानना है कि जिंदगी में ज्यादातर लोग ऐसा करते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ