नई दिल्ली: भारत के 2012 के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। चटोग्राम चैलेंजर्स ने उन्हें बुधवार को आयोजित खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में चुना है। उन्मुक्त ने बीपीएल ड्राफ्ट के लिए अपना नाम दर्ज कराया था। बीसीसीआई से क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं है, लेकिन उन्मुक्त ने 2022 में यूएसए के मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के साथ तीन साल के करार पर हस्ताक्षर करने के बाद भारत में घरेलू क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। उन्मुक्त इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की बीबीएल में भी खेल चुके हैं।
250 खिलाड़ी
भारत में एक फैन बेस हो सकता है
चैलेंजर्स ने 6 जनवरी से शुरू होने वाले बीपीएल के आगामी संस्करण के लिए विदेशी खिलाड़ियों की श्रेणी से चंद को चुना है। चैलेंजर्स के मालिक रिफतुज्जमां ने ड्राफ्ट के बाद मीडिया से कहा- “हमने उन्मुक्त चंद को चुना है क्योंकि हम अपनी टीम में एक भारतीय को शामिल करना चाहते थे और साथ ही हमारे पास भारत में एक फैन बेस भी हो सकता है।”
कोमिला विक्टोरियंस के हुए लिटन दास
कोमिला विक्टोरियंस ने फॉर्म में चल रहे लिटन दास को चुना है। इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान सीधे तौर पर चुने गए थे। विक्टोरियन के मुख्य कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने ड्राफ्ट के बीच ब्रेक के दौरान क्रिकबज से कहा- हां, लिटन हमारे लिए खेले और लेकिन हमने मुस्तफिजुर को सीधे हस्ताक्षर के रूप में चुना है क्योंकि हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हमारी गेंदबाजी की ताकत से समझौता नहीं किया जाए।
इस अर्थ में आप कह सकते हैं कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें पहली कॉल मिली और हमने लिटन को हासिल कर लिया। फॉर्च्यून बरिशाल ने महमूदुल्लाह और शाकिब अल हसन को डायरेक्ट साइनिंग, जबकि सिलहट स्ट्राइकर्स ने मुश्फिकुर रहीम और मशरफे मुर्तजा को डायरेक्ट साइनिंग से बाजी मारी। मोमिनुल हक प्लेयर्स ड्राफ्ट में अनसोल्ड रहे।
ढाका के लिए बनी फ्रेंचाइजी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार ढाका के लिए एक फ्रेंचाइजी का गठन किया है। रूपा फैब्रिक्स ने फ्रेंचाइजी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के बाद भुगतान किया। उन्होंने तस्किन अहमद और सौम्य सरकार को अपनी पसंद में शामिल किया है।
चट्टोग्राम चैलेंजर्स की टीम:
अफिफ हुसैन, विश्व फर्नांडो, आशान प्रियांजन, कर्टिस कैम्फर, मृत्युंजय चौधरी, शुवागता होम, मेहदी हसन राणा, मेहेदी मारुफ, जियाउर रहमान, मैक्सवेल पैट्रिक ओ’डॉव, उन्मुक्त चंद, तैजुल इस्लाम, अबू जायद राही, फरहाद रजा, तौफीक खान तुषार।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines