India vs South Africa, 1st Test Match: इंतजार का पल समाप्त हो गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (26 दिसंबर) से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान भी कंगारू टीम के साथ अपने दूसरे टेस्ट मैच का आगाज आज ही से कर रही है। 26 दिसंबर को शुरू होने वाले मुकाबलों को बॉक्सिंग डे कहा जाता है। क्या आपको पता है बॉक्सिंग डे टेस्ट क्या होता है? अगर नहीं तो इसका जवाब हम लेकर आए हैं।
26 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है बॉक्सिंग डे?
क्रिसमस के एक दिन बाद कई देशों में बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। बॉक्सिंग डे वो देश मनाते हैं जो कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। सबसे पहले यह परंपरा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में मनाया गया था। इसके बाद पूरे ऑस्ट्रेलिया सहित कनाडा, नाइजीरिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और त्रिनिडाड और टोबैगो जैसे देशों में भी मनाया जाने लगा।
यह भी पढ़ें- AUS Vs PAK: डेविड वॉर्नर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सौरव गांगुली की कुर्सी पर खतरा
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए था बॉक्सिंग डे मैच:
फैंस हमेशा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि क्रिकेट इतिहास का पहला बॉक्सिंग डे मुकाबला कब और किन टीमों के बीच खेला गया था। अगर आपका भी यही सवाल है तो पहला बॉक्सिंग डे मैच साल 1968 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। कंगारू टीम साल 1980 से प्रत्येक बॉक्सिंग डे पर एक टेस्ट मैच आयोजित करते हुए आ रही है।
टीम इंडिया ने कब खेला पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच?
दिलचस्प बात तो यह है कि भारतीय टीम भी कई बॉक्सिंग डे मुकाबलों का हिस्सा रह चुकी है। टीम इंडिया ने अपना पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच साल 1985 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। दोनों टीमों की इस दौरान भिड़ंत मेलबर्न शहर में हुई थी। टीम इंडिया की कमान उस दौरान कपिल देव के हाथों में थी। बात करें इस मुकाबले के परिणाम के बारे में तो यह मैच ड्रा रहा था।
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत और दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड:
बॉक्सिंग डे के मौके पर भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम अबतक छह टेस्ट मुकाबलों में आमने-सामने हो चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम को दो टेस्ट मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय टीम ने अबतक बॉक्सिंग डे पर कुल 17 टेस्ट मुकाबलों में शिरकत की है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में उसने सर्वाधिक 9 मैच खेले हैं। इस बीच टीम को 2 जीत मिली है।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines