Border Gavaskar Trophy 2027 Venue: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. 2027 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अगले साल 21 जनवरी से 27 फरवरी तक भारत की मेजबानी में खेली जानी है. प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के मुकाबले नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाने हैं.
लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2027 के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है. हालांकि, सिर्फ मैच का वेन्यू बदलने की बात की गई है, जबकि मैच की तारीख वही रहेगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रांची में प्रस्तावित चौथे टेस्ट मैच को किसी दूसरे शहर में शिफ्ट किया जा सकता है.
रांची से छिन सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2027 का चौथा टेस्ट मैच 19 फरवरी को एमएस धोनी के होमटाउन रांची में खेला जाने वाला है. लेकिन अब इस मैच के वेन्यू के बदल जाने की बात सामने आई है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, रांची में होने वाले भारत-अफगानिस्तान चौथे टेस्ट मैच का वेन्यू बदला जा सकता है. इसके पीछे की वजह यह है कि जनवरी-फरवरी में रांची में सूरज जल्दी ढल जाता है, जिसके कारण जल्द ही शाम हो जाती है.
ऐसे में टेस्ट मैच के दौरान रोशनी की कमी के कारण खेल के समय में कटौती हो सकती है और रोज 90 ओवर पूरे होने में दिक्कत आ सकती है. इससे बचने के लिए मैच को अन्य किसी स्थान पर आयोजित कराने की मांग उठ रही है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहता है कि मैचों के आयोजन स्थल और समय का चयन इस तरह किया जाए, जिससे पांचों टेस्ट में ज्यादा से ज्यादा खेल हो सके.
इन शहरों में हो सकता है रांची वाला टेस्ट मैच
रिपोर्ट के अनुसार, रांची में होने वाले टेस्ट मैच को विशाखापत्तनम, हैदराबाद या राजकोट में आयोजित किया जा सकता है. प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में होना है, जबकि दूसरा मैच चेन्नई, तीसरा मैच गुवाहाटी, चौथा मैच रांची और 5वां मैच अहमदाबाद में होना है. बता दें कि, नागपुर और अहमदाबाद देश के पश्चिमी हिस्से में, जबकि चेन्नई दक्षिण भारत में और गुवाहाटी व रांची पूर्वी हिस्से में स्थित हैं.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा शतक जड़ने के बाद क्यों मैदान पर ध्यान की मुद्रा में बैठ गए? खुद खोला ‘शिवा सेलिब्रेशन’ के पीछे का राज
गुवाहाटी में होने वाले टेस्ट मैच भी चर्चा में
रांची के अलावा, गुवाहाटी में होने वाले मैच भी चर्चा में है, क्योंकि वहां भी रोशनी की समस्या हो सकती है. ऐसे में गुवाहाटी टेस्ट मैच शुरू होने के समय में मामूली बदलाव संभव है. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया असम से हैं और गुवाहटी में टेस्ट की मेजबानी पर कोई संदेह नहीं है. वहां दिन की रोशनी का अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए मैच सामान्य समय से करीब आधा घंटा पहले शुरू किया जा सकता है. ऐसे में शाम को होने वाले अंधेरे से बचा जा सकता है.
बता दें कि, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम रहने वाली है. भारतीय टीम फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में 68 अंकों और 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें- SL W vs MLY W: मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची श्रीलंका, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी अहम मुकाबला
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
24 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, किशन अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines