Bollywood Stars Reaction on World Cup Final: वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिससे 140 करोड़ देशवासियों का दिल टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले को देखने और भारतीय टीम को सपोर्ट करने देश के कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। सभी ने अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टीम इंडिया ने भले ही फाइनल मुकाबले में हार गई हो लेकिन टीम ने पूरे टुर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। कई बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारत की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों की सराहना की। भारतीय टीम की सराहना करने वाले बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन से लेकर विवेक ओबेरॉय तक शामिल हैं।
अजय देवगन
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने भारतीय टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”भारत, चैंपियनशिप के दौरान आपका अथक उत्साह अपने आप में एक जीत थी।”
विवेक ओबेरॉय
दिग्गज अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी भारतीय टीम को शानदार खेल दिखाने के लिए बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा, ”भारत ने शानदार खेल खेला है। आज का दिन हमारा बहुत बड़ा दिन हो सकता था लेकिन इसके माध्यम से हम अपने #MenInBlue के सबसे बड़े प्रशंसक होंगे और अगला कप हमारा होगा।”
रितेश देशमुख
टीम इंडिया की हार के बाद रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा, ”हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपके साथ खड़े हैं, हमें आप पर गर्व है #टीमइंडिया।”
विवेक अग्निहोत्री
फाइनल में शानदार जीत दर्ज करने पर विवेक अग्निहोत्री ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ऑस्ट्रेलिया को बधाई, भारत ने अच्छा खेला।”
ये भी पढ़ेंः World Cup में हार के बाद भावुक हुए कोहली-राहुल, वीडियो में दिखा अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी का रिएक्शन
अभिषेक बच्चन
वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की हार पर बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, एक शानदार प्रयास के बाद एक कठिन हार। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन। अपना सिर ऊंचा रखें और यात्रा के लिए धन्यवाद।”
बता दें कि, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने इस मैच में शानदार खेल खेला, लेकिन अंत में जीत ऑस्ट्रेलिया की हुई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 बनाई थी, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों आसानी से चेज कर लिया और छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
45 mins agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
7 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
8 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
8 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
9 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
9 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
9 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
10 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines