Blue tick: ट्विटर के ब्लू टिक को लेकर 20 अप्रैल 2023 तो बड़ा फैसला हुआ है। ट्विटर ने अपने मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के आदेश पर सभी लिगेसी ट्विटर एकाउंट्स से ब्लू टिक हटा लिए हैं। इनमें भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। टीम इडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से लेकर वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के ब्लू टिक भी हटा लिए गए हैं।
सचिन-धोनी भी लिस्ट में शामिल
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के ट्विटर पर 38.6 मिलियन फॉलोवर हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर पर 8.5 मिलियन फॉलोवर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके इन दोनों दिग्गजों के ब्लू टिक हटा लिए हैं।
इन स्टार खिलाड़ियों के हटाए गए ब्लू टिक
टीम इंडिया के लिए खेल रहे तीन दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का भी ब्लू बैज हटा लिया गया है। विराट कोहली के ट्विटर पर 55.1 मिलियन फॉलोवर हैं, जबकि रोहित शर्मा के 21.7 मिलियन फॉलोवर हैं। वहीं हार्दिक पांड्या के 9.1 मिलियन फॉलोवर हैं, इनका भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।
Blue tick removed from these legendary cricketers
इन दिग्गज क्रिकेटर्स के हटाए गए ब्लू टिक
- सचिन तेंदुलकर
- महेंद्र सिंह धोनी
- विराट कोहली
- रोहित शर्मा
- हार्दिक पांड्या
ब्लू टिक के लिए अब देना होगा इतना चार्ज
ट्विटर के इस फैसले के बाद अगर आपको दोबारा ब्लूट टिक चाहिए है तो इसका भुगतान करना पड़ेगा। ट्विटर ने अपने बैज के लिए ने विभिन्न देशों में अलग-अलग चार्ज निर्धारित किए हैं। भारतीय यूजर्स को ट्विटर ब्लू टिक लेने के लिए हर महीना 650 रुपये देने होंगे। अगर आप एक साल का प्लान लेते हैं तो 6800 रुपए महीने खर्च होंगे।
सर्विस लेने पर मिलेगी ये सुविधा
ट्विटर ब्लू टिक की सर्विस मिलने के बाद अब आप 4 हजार कैरेक्टर्स में ट्वीट कर पाएंगे। साथ ही 30 मिनट में 5 बार एडिट करने की सुविधा मिलेगी। ब्लू टिक सर्विस मिलने के साथ ही यूजर ट्विटर में फुल एचडी क्वालिटी का वीडियो भी शेयर कर सकेंगे। ब्लू टिक वेरिफायड यूजर्स को प्लेटफॉर्म में प्राथमिकता भी दी जाएगी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines