लाहौर: एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने पाकिस्तान की नेत्रहीन क्रिकेट टीम को मौजूदा टी20 दृष्टिबाधित विश्व कप (Blind T20 World Cup) के लिए वीजा जारी करने से मना कर दिया है। इस फैसले पर पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (पीबीसीसी) ने कहा कि भारत सरकार ने “राजनीतिक आधार” पर फैसला किया है। PBCC ने एक बयान में कहा कि दो बार उपविजेता पाकिस्तान टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है। पाकिस्तान की नेत्रहीन क्रिकेट टीम को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में शामिल होने के लिए रविवार को भारत रवाना होना था।
विदेश मंत्रालय ने जारी नहीं की एनओसी
जियो न्यूज की खबर के अनुसार, भारत में 5 दिसंबर से 17 दिसंबर तक दृष्टिबाधित टी20 वर्ल्ड कप हो रहा है। पीबीसीए के अध्यक्ष सुल्तान शाह वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (डब्ल्यूबीसीसी) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि भारत का विदेश मंत्रालय वीजा के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं कर रहा। शाह ने कहा- “हमें वीजा नहीं मिला क्योंकि भारत के विदेश मंत्रालय ने एनओसी जारी नहीं की।”
लाहौर में वीजा का इंतजार कर रही है टीम
उन्होंने कहा, हमारी टीम लाहौर में है, वीजा का इंतजार कर रही है। अगर हमें आज यात्रा करने की अनुमति मिल जाती है, तो सभी मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।” पाकिस्तान दुनिया में नंबर एक टीम के रूप में खड़ा है, उन्हें आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में खेलना था। इससे पहले WBCC के अध्यक्ष शाह ने दावा किया था कि भारत को सभी भाग लेने वाले देशों को वीजा जारी करने की शर्त पर मेजबानी का अधिकार दिया गया था। दोनों टीमों ने 2012-13 के बाद से दोनों देश केवल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं।
न्यूट्रल वेन्यू पर होगा एशिया कप
हाल ही में बीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप 2023 को लेकर कहा था कि एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जाने या ना जाने का फैसला सरकार पर निर्भर करेगा।
वहीं पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अगले साल एशियाई आयोजन के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो वह आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारत नहीं जाएगा।
और पढ़िए – PAK vs ENG: बॉल समझ नहीं आई क्या? रिपोर्टर के सवाल पर बाबर आजम ने दिया ईमानदारी का जवाब
CABI ने जारी किया ये बयान
इस मामले पर क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) ने बयान जारी किया है। CABI ने बयान जारी किया है कि वीजा के लिए उनके आवेदन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। CABI पाकिस्तान की भागीदारी पर जल्द ही अपडेट जारी करेगा।
नोट: फिलहाल इस मामले पर भारत सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ये खबर पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बनाई गई है। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
13 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines