Bizarre Dismissal in cricket: क्रिकेट काफी रोमांचक खेल है और इसमें कई ऐसे पल आते हैं जो कि हमेशा प्रशंसकों का ध्यान खींच लेते हैं। खेल कई मायनों में विकसित हुआ है जिसमें अच्छी और बुरी दोनों चीज़े आई है। हालांकि, शायद ही कोई ऐसा क्षण होता है जब प्रशंसक वास्तव में जो कुछ उन्होंने देखा उससे आश्चर्यचकित रह जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला 18 सितंबर को यूरोपीय टी10 लीग के एक गेम में हुआ, जब टूर्नामेंट के 41वें गेम में केंट लंका का मुकाबला कैसालिना से हुआ। केंट लंका पहले बल्लेबाजी करने आई और बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश कर रही थी। बल्लेबाज निकोलो फर्नांडो ने इसकी जिम्मेदारी ली और पारी को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास किया हालांकि इस बीच वे एक अनोखे तरीके से आउट हो गए। जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।
हेलमेट में फंसी बॉल, आउट हो गया बल्लेबाज
दरअसल मैच में लॉन्ग-ऑन की तरफ शॉट खेलते समय बल्लेबाज निकोलो फर्नांडो बॉल की स्पीड को भाप नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से टकराकर सीधे कीपर की ओर गई। बॉल की हाइट ज्यादा थी ऐसे में कीपर हाथ लेकर आते इससे पहले ही बॉल अचानक उनके हेलमेट की ग्रिल में फंस गई। गेंदबाज की छोटी अपील के बाद अंपायर ने फर्नांडो को आउट करार दिया और वापस पवेलियन भेज दिया। इसे देखकर हर कोई हैरान है विकेट की क्लिप पूरे सोशल मीडिया पर घूम रही है।
मैच का लेखा-जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए, लंका ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान फर्नांडो ने 17 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम को लय में ला दिया। इसके अलावा, ईशान शमिंदा ने बोर्ड पर 18 रन और जोड़े। पहली पारी में केंट लंका ने 105 रन बनाए और कैसालिना को 106 रनों का लक्ष्य दिया।
106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैसलिना मिले मौकों को भुनाने में नाकाम रही। कप्तान इंडिका सेन ने 40 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, बाकी बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके। नुवान अराचिगे 13 रन के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। 10 ओवरों में केवल 73 रन बनाने वाली कैसलिना को हार का सामना करना पड़ा और 32 रनों से गेम हार गई।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines