Bishan Singh Bedi Funeral Kapil Dev Cried: स्पिन के जादूगर बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन होने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन में क्रिकेट जगत के बड़े नाम शामिल रहे। विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव के अलावा दिग्गज मदन लाल, सहवाग और कीर्ति आजाद सहित भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे। इस दौरान कपिल देव काफी भावुक नजर आए और फूट-फूटकर रोने लगे।
वह मेरे सब कुछ थे
कपिल देव ने कहा- ”हम सभी ने क्रिकेट खेला है और हम सभी एक दिन छोड़ देंगे, लेकिन बहुत से लोग एक चरित्र के साथ आते हैं और जिनके पास एक चरित्र होता है वे सफल बन जाते हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी क्षति है, लेकिन इससे भी अधिक वह एक महान इंसान थे। वह मेरे कप्तान, मेरे गुरु, मेरे सब कुछ थे।”
इसके अलावा अजय जडेजा आशीष नेहरा और मुरली कार्तिक भी उपस्थित रहे। जिन्होंने स्पिन के सरदार से गेंदबाजी के गुर सीखे। मुंबई लोधी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “यहां क्रिकेट जगत के जाने माने नाम मौजूद थे। वह महान क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक महान इंसान भी थे।”
1946 में अमृतसर में जन्मे बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 14 बार पांच और एक बार 10 विकेट के साथ 266 विकेट लिए। वह भारतीय क्रिकेट के स्पिनरों की स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे जिसमें इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन भी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: पॉल वल्थाटी पर टूटा गमों का पहाड़, आग में झुलसकर बहन और भांजे की हुई मौत
बेदी ने 1966 और 1978 के बीच एक दशक से भी अधिक समय तक भारत की गेंदबाजी को मजबूत बनाए रखा। वह 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे। बेदी भारत के गौरवान्वित कप्तानों में से एक थे। उन्होंने मंसूर अली खान पटौदी के रिटायरमेंट के बाद 1975 से 1979 के बीच टेस्ट क्रिकेट में लगभग चार वर्षों तक टीम का नेतृत्व किया।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
38 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines