Bigg Boss: बिग बॉस भारत का एक सुपरहिट शो है. जिसके कारण ही इस शो को हर भाषा में किया जाता है. अन्य भाषाओं में मिल रही सफलता के कारण ही अब स्टार ने बिग बॉस बांग्ला को भी दोबारा लांच किया है. बिग बॉस बांग्ला के तीसरे सीजन की शुरुआत 30 अगस्त से हुई है. इस शो को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो में कुल 15 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें कई क्षेत्र के सफल पर्सनैलिटी अब नजर आ रही है.
बिग बॉस बांग्ला को होस्ट कर रहे हैं सौरव गांगुली
लंबे इंतजार के बाद टीवी पर बिग बॉस बांग्ला की वापसी हुई है. इस बार इस शो को सौरव गांगुली होस्ट कर रहे हैं. इस शो को टीवी पर फैंस स्टार जलशा पर देख सकते है. वहीं डिजिटल की बात करें को अन्य बिग बॉस की तरह इस शो को भी जियोहॉटस्टर पर ही देखा जा सकता है. बांग्ला भाषा में ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इससे पहले दादागिरी नाम का शो होस्ट करते थे. जिसे टीवी पर बहुत ज्यादा प्यार मिला था. जिसके कारण ही दादा को अब ये शो भी मिला है.
पहली बार बिग बॉस बांग्ला 2013 में हुआ था. पहले सीजन को मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने होस्ट किया था. जिसके बाद दूसरे सीजन को बंगाल के मशहूर एक्टर जीत ने होस्ट किया था. दूसरे सीजन के फेल होने के कारण ही इस शो को बंद किया गया था. जिसके कारण ही अब दादा के ऊपर इस शो को दोबारा बांग्ला भाषा में सुपरहिट बनाने का चैलेंज है. हालांकि शो की ओपनिंग बहुत ही धमाकेदार अंदाज में हुई है.
इन 15 कंटेस्टेंट को मिला है मौका
सीजन 3 में कुल 15 कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. जिसमें एक्टर, सिंगर, फुटबॉलर, एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी भी शामिल हैं. सबसे पहले घर में एंट्री एक्टर मोनामी घोष की हुई. जिसके बाद एक्टर भरत कौल की घर में एंट्री हुई. तीसरे सदस्य के रूप में सिंगर दुर्निबार साहा आए. जिसके बाद चौथे कंटेस्टेंट के रूप में दिवंगत बंगाली एक्टर तापस पाल की बेटी सोहिनी पाल घर में आई.
ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स 12 साल BBL में करेंगे वापसी, एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते आएंगे नजर
इसके बाद यूट्यूबर निरंजन मंडल को घर में प्रवेश मिला. एक्टर नंदिनी रॉय भी बिग बॉस बांग्ला में नजर आएंगी. फुटबॉलर दिपेंदु बिस्वास के साथ ही साथ एंटरप्रेन्योर तनुश्री रॉय ने भी घर में एंट्री की. एक्टर अनिंघ सेनगुष्ता, सृजला गुहा, सोनमोनी साहा का नाम भी लिस्ट में शामिल है. ब्रिटिश एक्ट्रेस एलेक्जेंड्रा टेलर भी इस शो में नजर आने वाली हैं. सोशल मीडिया पर्सनैलिटी के रूप में सायक, जयिता और झिलम गुप्ता ने भी घर में एंट्री की है.
ये भी पढ़ें: BCCI ने अब अजीत अगरकर को बड़ी मीटिंग के लिए बुलाया, जल्द होगा उनके भविष्य पर फैसला
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines