T20 WC 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए आई राहत भरी खबर, स्टार खिलाड़ी की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Washington sundar T20I WC 2026: टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले राहत भरी खबर सामने आई है. वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी ही बॉलिंग में फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे.

Washington Sundar

Big Update on Washington Sundar fitness

Washington Sundar T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सुंदर ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान सुंदर बॉल रोकने के प्रयास में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे. हालांकि, सुंदर को पूरी तरह से फिट होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर

वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, सुंदर ने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर ने करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की. हालांकि, सुंदर की पसलियों में अभी भी थोड़ी बहुत अकड़न मौजूद है, जिसे पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा और समय लग सकता है. सुंदर को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह की जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है. हालांकि, सुंदर विश्व कप के शुरुआती मैचों तक फिट हो पाएंगे इसके उम्मीद काफी कम नजर आ रही है.

विज्ञापन

ईशान-अक्षर भी चोटिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे ईशान किशन इंजरी की वजह से चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. कैप्टन सूर्या ने बताया है कि ईशान को निगल है. हालांकि, ईशान की इंजरी कितनी गंभीर है इसका पता अभी नहीं लग सका है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार ने अक्षर पटेल की फिटनेस पर भी अपडेट दिया है. सूर्या ने बताया है कि अक्षर अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं और उन्हें थोड़ा समय और लगेगा. अक्षर पहले टी-20 में अपनी ही गेंदबाजी में बॉल को पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ