बल्लेबाज ने मारा 98 मीटर का छक्का, अगली ही गेंद पर बॉलर ने इस तरह लिया बदला, देखें Video
Edited By Arpit Pandey

big bash league video
Edited By Arpit Pandey

big bash league video
Big Bash League : कई बार गेंदबाज और बल्लेबाज के बीच जमकर जमकर मुकाबला होता है। बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां पहले बल्लेबाज ने गेंदबाज को जोरदार छक्का लगाया तो अगली ही गेंद पर बॉलर ने भी बदला ले लिया।
दरअसल, मेलबर्न रेनेगेड्स सिडनी सिक्सर्स के 149 रन का पीछा कर रही थी, टीम के 6 विकेट पर 84 रन हो चुके थे, ऐसे में मेलबर्न के बल्लेबाज सदरलैंड ने स्कोर की रफ्तार बड़ाने के लिए बड़े शॉट्स लगाना शुरू किया, सदरलैंड ने बेन ड्वारशुइस की गेंद पर 98 मीटर का शानदार छक्का लगाया, जिससे मेलबर्न रेनेगेड्स समर्थक झूम उठे।
https://twitter.com/BBL/status/1608059808569241601?s=20&t=yrn3LA_sQV-lMIYSyB1ZAA
छक्का मारने के बाद सदरलैंड ने अगली बॉल पर ड्वारशुइस को फिर टारगेट करते हुए बड़ा शॉट खेला, लेकिन इस बार सिडनी सिक्सर्स के खिलाड़ी शीन एबॉट ने पूरा एफर्ट लगाते हुए सदरलैंड का शानदार कैच पकड़ लिया। जिससे मेलबर्न रेनेगेड्स के समर्थक एक बार फिर निराश हो गए। जबकि यह वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सदरलैंड के कैच के बाद मेलबर्न रेनेगेड्स की बची खुची उम्मीदें भी खत्म हो गई और टीम 19 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह यह मैच सिडनी सिक्सर्स ने जीत लिया। इससे पहले सिडनी सिक्सर्स ने बैटिंग करते हुए 149 रन बनाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: