हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में होने जा रही बिग बैश लीग की एंट्री! BCCI की मदद से पाकिस्तान को झटका देगा ऑस्ट्रेलिया 

Big Bash League 2026-27: हर बड़ा क्रिकेट बोर्ड इस समय अपना टी-20 लीग आयोजित करता है. आईपीएल इन सभी लीग्स में सबसे बड़ा है. सभी टी-20 लीग्स दूसरे स्थान की अब लड़ाई कर रही है. लंबे समय से खेला जा रहा बिग बैश लीग अब इस रेस में पिछड़ रहा है. जिसके कारण ही अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कुछ बड़ा करने का प्लान बना रहा है. जिससे भारतीय फैंस को खुशखबरी मिल सकती है. 

विज्ञापन
Big Bash League 2026-27

Big Bash League 2026-27: बिग बैश लीग को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईपीएल के बाद शुरू किया था. इस लीग का पिछले कुछ सालों में क्रेज कम हुआ है. जिससे सीए को बड़ा झटका लगा है. वो इस लीग को और बेहतर करने का प्लान बना रहे हैं. जिसके चलते ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत में बिग बैश लीग की धमाकेदार एंट्री कराने का प्लान बनाया है. सीए के इस कदम से पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है. बीसीसीआई इसमें ऑस्ट्रेलिया की मदद कर सकता है. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बना रहा है बड़े प्लान 

ऑस्ट्रेलियाई खेल पत्रकार टॉम मोरिस के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग 2026-27 का ओपनिंग मुकाबला भारत में ही आयोजित करने का प्लान बना रहा है. भारतीय दर्शकों को अपनी तरफ लाने के लिए सीए बड़ा प्लान बना रहा है. खबरों के मुताबिक ये मुकाबला चेन्नई में ही खेला जा सकता है. फिलहाल सीए ने बीसीसीआई से इसके लिए अनुरोध किया है. अब बीसीसीआई के फैसले का इंतजार हो रहा है. इसके अलावा जल्द ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अन्य स्टेकहोल्डरों से भी इस बारे में बात कर सकती है. पिछले सीजन में इस लीग से रविचंद्रन अश्विन भी जुड़े थे, लेकिन वो इंजरी की वजह से सीजन में खेल नहीं पाए थे. बिग बैश लीग में कुल मिलाकर एक सीजन में 44 मुकाबले खेले जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: ZIM vs IRE: बारिश ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर, जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने किया क्वालिफाई 

विज्ञापन

आईपीएल फ्रेंचाइजी की भी हो सकती है एंट्री 

इन्ही रिपोर्ट्स के मानें तो कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी अब बिग बैश लीग में भी एंट्री करना चाहती है. इनमें से कुछ ने सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स से बात की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी आईपीएल फ्रेंचाइजी की एंट्री चाहती है. आईपीएल फ्रेंचाइजी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अमेरिका और आईएल20 में भी टीमें खरीद चुकी है. सीपीएल में भी 2 आईपीएल फ्रेंचाइजी नजर आती है. कुछ ऐसा ही अब बिग बैश में भी हो सकता है. अगर बिग बैश में आईपीएल फ्रेंचाइजी की एंट्री हुई तो ये लीग पाकिस्तान सुपर लीग को भी पीछे छोड़ सकता है. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगेगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले पत्नी अनुष्का के साथ फिर प्रेमानंद जी के दरबार में पहुंचे विराट कोहली, 1 घंटे तक हाथ जोड़कर सुना सत्संग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola