Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट बिग बैश लीग का क्रेज अब क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है, क्योंकि हर मैच में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के मैच में 20 साल के एक प्लेयर ने ऐसा कैच लिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया, जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिजली की रफ्तार से पकड़ा मैच
बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच में 20 साल के युवा खिलाड़ी जेक फ्रेजर ने शानदार कैच पकड़ा है, दरअसल, होबार्ट हरिकेंस की तरफ से खेलते हुए पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शादाब खान ने डेविड मूडी की गेंद पर जबरदस्त पुल शॉट मारा, गेंद बल्ले से टकराते ही सीधे स्क्वेयर लेग की तरफ बांउड्री पार होने ही बाली थी, लेकिन इस बीच अचानक जेक फ्रेजर सुपरमैन की तरह बीच में आ गए।
फ्रेचर ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच
एक वक्त लग रहा था कि शादाब का यह शॉट सीधा छक्का होगा, क्योंकि गेंद लगभग बाउंड्री के पास पहुंच गई थी, लेकिन जेक फ्रेजर ने सही अनुमान लगाते हुए तेज दौड़ लगाई और अचानक से उछलकर सुपरमैन के अंदाज में कैच पकड़ लिया, पहले फ्रेचर ने कैच पकड़ा और गेंद को मैदान की तरफ हवा में उछाल दिया, उसके बाद बाउंड्री में अंदर आकर आराम से गेंद को कैच कर लिया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फ्रेचर की हो रही तारीफ
इस कैच के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है, वहीं फ्रेचर के इस कैच को देखकर बल्लेबाज शादाब खान सहित मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए, क्योंकि कैच इतना शानदार था। शादाब 14 रन बनाकर आउट हो गए, हालांकि उनकी टीम होबार्ट मैच जीत गई। लेकिन जेक फ्रेचर के कैच का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines