1 गेंद के पीछे पूरी जान लगाकर दौड़े 4 फील्डर, चौका तो रुक गया, लेकिन...देखें VIDEO

big bash league funny video

big bash league funny video

BBL: बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मैच में ब्रिस्बेन हीट ने 4 रनों से जीत दर्ज की, आखिरी ओवर तक पहुंचे इस मैच में दोनों टीमों के बीच टफ फाइट देखी गई, लेकिन मैच में कुछ ऐसा भी हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्योंकि एक गेंद के पीछे चार फील्डर पड़ गए।

चौका रोकने दौड़े चार फील्डर

मामला मैच की दूसरी पारी का है। बैटिंग ब्रिस्बेन हीट के स्कोर का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स के दोनों ओपनर जो क्लार्क और थॉमस रोजर्स ने शानदार शुरुआत की, लेकिन मैच के तीसरे ओवर में थॉमस रोजर्स ने एक शॉट खेला, गेंद बल्ले से लगकर तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी, लेकिन गेंद को रोकने के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरे चार फील्डर पीछे दौड़ पड़े, चारों ने तेज दौड़ लगाकर चौका भी रोक लिया।

https://twitter.com/BBL/status/1617020306983641088?s=20&t=lElLCZ8UB9ocnRy_lg9mjw

गफलत में हाथ से छिटकी गेंद

खास बात यह है कि जब चार फील्डर गेंद की तरफ दौड़े तो एक फील्डर ने डाइव लगाकर चौका रोक भी लिया, लेकिन जैसे ही उसने गेंद को अन्य तीन फील्डरों की तरफ फेंका तो वह इस गफलत में आ गए गेंद कौन पकड़ेगा, ऐसे में पहली चांस में गेंद छिटक गई, जिससे मेलबर्न स्टार्स के दोनों ओपनरों ने तीन रन चुरा लिए। वहीं एक गेंद के पीछे दौड़े चार फील्डरों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ब्रिस्बेन हीट ने जीता रोमांचक मैच

ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए रोमांचक मैच में ब्रिस्बेन हीट ने चार रनों से मैच जीत लिया, हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन जवाब में बैटिंग करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने भी मैच में पूरी दम लगा दी। हालांकि स्टार्स निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 184 रन ही बना पाई।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ