BBL: बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे सब हैरान रह गए, क्योंकि फील्डिर की गलती पहली बार उसकी टीम को भारी न पड़कर फायदेमंद साबित हुई। जिसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनोखे अंदाज में रन आउट
मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कॉलिन डी ग्रैंडहोम कुछ इस तरह से रन आउट हुए, जिसे देखकर सबकों को हंसी आ गई। क्योंकि वह समझ ही नहीं पाए कि मैच में क्या माजरा चल रहा है। बता दें कि मैच की दूसरी पारी के 18वें ओवर में जेम्स बेजली बॉलिंग कर रहे थे, उनकी एक गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम लेग साइड पर शॉट् खेला और तेजी से दौड़कर एक रन भी पूरा कर लिया।
और पढ़िए –Virat Kohli: मिस कर दिए हैं विराट कोहली के 8 जबरदस्त छक्के, इस Video में देखिए हर एक SIX
जब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा किया, तब तक लेग साइड पर मौजूद फील्डर ने गेंद को उठाकर विकेटकीपर की तरफ फेंका, लेकिन गेंद कीपर के हाथ से छूट गई और आगे को बढ़ गई। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने जैसे ही गेंद विकेटकीपर के हातों से छिटकती देखी तो वह दूसरा रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन सामने वाला बल्लेबाज रन के लिए तैयार ही नहीं था, लेकिन कॉलिन डी ग्रैंडहोम को भागते देख वह अचानक से भागा। लेकिन दोनों बल्लेबाज जब तक रन पूरा करते उसके पहले ही फील्डिंग पर मौजूद स्वेपसन ने गेंद फेंकी और उन्हें रन आउट कर दिया।
गफलत में मिली विकेट
खास बात यह रही कि विकेटकीपर से गेंद छूटने के बाद भले ही कॉलिन डी ग्रैंडहोम रन लेने के लिए दौड़े लेकिन उन्होंने देखा कि गेंद फील्डर ने उठा ली है, ऐसे में वह वापस क्रीज में जाने के लिए दौड़े भी, लेकिन गफलत इतनी हो चुकी थी कि उनकी विकेट आसानी से फील्डिंग वाली टीम को मिल गया। ऐसे में इस तरह अनोखे अंदाज में रन आउट होने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए –IND vs SL: ‘100 शतक जड़ेंगे Virat Kohli अगर..’ सुनील गावस्कर ने विराट को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी
ब्रिस्बेन हीट ने जीता मैच
खास बात यह रही है कि कॉलिन डी ग्रैंडहोम के रन आउट होने के बाद उनकी टीम को मैच भी गंवाना पड़ा। एडिलेड स्ट्राइकर्स ब्रिस्बेन हीट के 154 रनों का पीछा करने में नाकाम रही और 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी। लेकिन मैच के आखिरी वक्त में घटा यह मजेदार वाकया लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
9 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines