Big Bash League 2023-24: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है, जिसमें दुनियाभर के कई खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनमे से एक हैं भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निखिल चौधरी। बिग बैश लीग में निखिल चौधरी होबार्ट हरिकेन्स की तरफ से खेल रहे हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते निखिल दुनियाभर में चर्चाओं में बने हुए हैं। वहीं एक बार फिर से निखिल चौधरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं लेकिन इस बार वो अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि कमेंटेटर से बातचीत करने को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ब्रेट ली ने निखिल से की हिंदी में बात
ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली इन दिनों बिग बैश लीग में कमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स का मैच हुआ, इस मैच में निखिल चौधरी भी खेलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान जब निखिल चौधरी फील्डिंग कर रहे थे तो कमेंट्री कर रहे ब्रेट ली को उनसे हिंदी में बात करते हुए देखा गया।
ब्रेट ली ने लाइव कमेंट्री में कहा, आप कैसे हो? आपसे मिलकर खुशी हुई। जिसका जवाब देते हुए निखिल चौधरी ने कहा आपकी हिंदी तो काफी अच्छी है। इन दोनों का हिंदी में बात करते हुए ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं और काफी मजेदार कमेंट्स भी इस वीडियो पर आ रहे है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 खेलेंगे रोहित-विराट! कप्तान को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
निखिल चौधरी के लिए बिग बैश लीग रही काफी शानदार
अभी तक निखिल चौधरी के लिए बिग बैश लीग काफी शानदार रही है। उन्होंने अपनी टीम होबार्ट हरिकेन्स के लिए कई शानदार पारियां खेलकर जीत दिलाई है। बीते दिन बिग बैश लीग में खेले गए होबार्ट हरिकेन्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबले में भी निखिल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। इस मैच में भले ही निखिल की बल्लेबाजी नहीं आई हो लेकिन उन्होंने अपनी कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया। इस मैच को उनकी टीम होबार्ट हरिकेन्स ने 6 विकेट से अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
11 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
43 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines