हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान, गेंदबाजों को लेकर कही ये बात

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है. वह काफी महंगे साबित हुए हैं और उन्होंने अब तक केवल 1 विकेट झटका है. ऐसे में अब भुवी ने तीसरे मैच के बाद बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar/ Image Source: ANI

Bhuvneshwar Kumar Statement: टी20 क्रिकेट में अब बल्लेबाज पहले के मुकाबले ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. छोटे मैदान, बल्लेबाजों के अनुकूल पिच और तेजी से रन बनाने की रणनीति ने गेंदबाजों की चुनौती बढ़ा दी है. हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि आज भी गेंदबाज अपनी समझ और सही रणनीति के दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. करीब चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले 36 वर्षीय भुवी ने कहा कि परिस्थितियां भले ही बल्लेबाजों के पक्ष में हों, लेकिन समझदारी से गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी मुकाबले पर अपना असर छोड़ सकता है. आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में तीसरा टी20 मैच जीतने के बाद ये बातें कहीं.

बल्लेबाजों के दबदबे पर क्या बोले भुवनेश्वर कुमार?

न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को अब तक विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है. तीन मुकाबलों में उनके नाम सिर्फ एक विकेट है. साथ ही, वह हर मैच में 40 से ज्यादा रन खर्च कर चुके हैं. तीसरे टी20 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने माना कि मौजूदा दौर में गेंदबाजों के लिए गलती करने की गुंजाइश काफी कम रह गई है.

भुवी के अनुसार, बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज के बावजूद गेंदबाज सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करके उन्हें चुनौती दे सकते हैं. उन्होंने यह भी माना कि छोटे मैदानों और बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर गेंदबाजों के लिए काम आसान नहीं है. ऐसे में जरूरी है कि वे मैच की स्थिति को समझें और जरूरत के मुताबिक अपनी योजना में बदलाव करें.

विज्ञापन

हालात के हिसाब से खुद को ढाल रहे हैं गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि मैदान का आकार और पिच की स्थिति चाहे जैसी भी हो, गेंदबाज के पास अपनी योजना को लागू करने का मौका रहता है. आखिरकार गेंदबाज ही तय करता है कि वह किस तरह की गेंद डालेगा और बल्लेबाज को उसका सामना करना होता है.

उन्होंने कहा कि आज भी कई गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक खिलाड़ी बदलते हालात के अनुसार अपनी गेंदबाजी में सुधार कर रहे हैं. उनके मुताबिक, सही रणनीति और समय पर बदलाव करने से गेंदबाज बल्लेबाजों को रोकने में सफल हो सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola