UPPL 2025: भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपने करियर के अंत में है। जहां पर उनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में भुवनेश्वर कुमार को अच्छा स्टार्ट मिला था, लेकिन 20वें मुकाबले में युवा बल्लेबाज ऋतुराज ने भुवनेश्वर की जमकर पिटाई कर दी। एक ओवर में ही 29 रन ठोक कर ऋतुराज ने सुपरस्टार भुवनेश्वर कुमार का खुमार उतार दिया। सोशल मीडिया पर इस ओवर का वीडियो वायरल हो रहा है।
भुवनेश्वर कुमार का ऋतुराज ने उतारा खुमार
उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 के 20वें मुकाबले लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर पहले बल्लेबाजी कर रही मेरठ की टीम एक समय आसानी से 200 की तरफ बढ़ रही थी। 18 ओवर में टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। पारी का 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर उतरे। जिस ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज शर्मा ने छक्का जड़ा तो अगली गेंद भुवनेश्वर ने वाइड डाली। जिसके बाद ऋतुराज ने लगातार 4 चौके जड़ दिए। आखिरी गेंद पर भी शर्मा जी ने गगनचुंबी छक्का जड़ा। सिर्फ इतना ही नहीं पारी के आखिरी ओवर में भी लखनऊ ने 29 रन गंवा दिए। विप्रज निगम को रितिक वत्स ने 29 रन जड़ दिए। जिसके कारण ही मेरठ की टीम ने 20 ओवरों में 233 रन बना डाले।
आरसीबी को लगा होगा बड़ा झटका
सुपरस्टार भुवनेश्वर कुमार ने उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 में नई गेंद के साथ तो कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन डेथ ओवरों में वो बेहद साधारण गेंदबाज नजर आए है। भुवी के इस प्रदर्शन को देखकर आरसीबी टीम की मुश्किलें बढ़ गई होंगी। उन्हें जल्द ही रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बनानी है। भुवनेश्वर कुमार ने अगर जल्द ही अपना प्रदर्शन बेहतर नहीं किया, तो फ्रेंचाइजी को मजबूरी में उन्हें रिलीज करना पड़ेगा। इस लीग में भुवनेश्वर कप्तानी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: यूएई की सरजमीं पर टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? पाकिस्तान के खिलाफ हालत खराब
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines