Asia Cup 2025: यूएई की सरजमीं पर टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? पाकिस्तान के खिलाफ हालत खराब

Asia Cup 2025: मौजूदा समय में भारतीय टीम एशिया कप की चैंपियन है, ऐसे में वो 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में टाइटल डिफेंड करने उतरेगी। यूएई के मैदानों पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है, फिलहाल ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

Team India Record in UAE

Team India Record in UAE

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 की तैयारी सभी टीमों ने अब बहुत तेज कर दी है। जहां अन्य टीमें टी20 सीरीज खेलकर मैदान पर उतरेगी, तो वहीं टीम इंडिया लगभग 6 महीने के बाद टी20 सीरीज खेलेगी। मौजूदा समय में भारतीय टीम एशिया कप की चैंपियन है, ऐसे में वो 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में टाइटल डिफेंड करने उतरेगी। यूएई के मैदानों पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है, फिलहाल ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है। पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड यूएई में अच्छा नहीं है। 

विज्ञापन

यूएई में टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड 

भारतीय टीम ने यूएई की सरजमीं पर 2 टी20 टूर्नामेंट खेला है। टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया ने यहां पर 5 मैच खेले थे। जिसमें टीम इंडिया को 3 मैचों में जीत मिली तो वहीं 2 मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को हार पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी। जिसके बाद भारत साल 2022 में एशिया कप टी20 खेलने यूएई पहुंचा था। जहां पर भी टीम इंडिया ने 5 मैच खेले थे। इस साल भी पिछली बार वाली स्थिति दोहराई गई। टीम इंडिया को पाकिस्तान ने इस बार भी हराया और दूसरी हार कमजोर नजर आ रही श्रीलंका के खिलाफ मिली। इन दोनों ही टूर्नामेंट में भारतीय टीम नॉकआउट स्टेज तक भी नहीं जा सकी थी। 

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ है शर्मनाक रिकॉर्ड 

टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई की सरजमीं पर 3 मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया को 2 मैचों में हार मिली तो वहीं सिर्फ 1 मुकाबला ही जीत सके। अब एक बार फिर से टीम इंडिया यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को भिड़ने वाली है। जहां पर टीम इंडिया जीत दर्ज करके रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी। भारतीय टीम के पास इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने का सुनहरा मौका है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब की फेवरेट टीम नजर आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ