हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना सिलसिला

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम में 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार ने वापसी की. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भुवी ने बड़ी गलती कर दी. उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऐसा किया, जिससे उनका बरसों पुराना रिकॉर्ड टूट गया.

विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार/ Image Source: ANI

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंबे समय बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच के साथ भुवनेश्वर करीब चार साल बाद भारत की टी20 टीम के लिए मैदान पर उतरे. उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. उस मुकाबले में भुवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 35 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे. इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच के लिए भी टीम में चुना गया था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया और उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला.

टूट गया बरसों पुराना सिलसिला

लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए भुवनेश्वर ने अपने पहले ओवर में शानदार नियंत्रण दिखाया. पारी की शुरुआत में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने वाले भुवी ने अपनी लाइन और लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. टिम सेफर्ट और फिन एलन उनके सामने बड़े शॉट लगाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. भुवनेश्वर ने सटीक गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में केवल चार रन दिए. हालांकि, इसके बाद उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ, जो उनके लंबे समय से चले आ रहे अनुशासित गेंदबाजी के सिलसिले के टूटने की वजह बना.

करियर में पहली बार भुवनेश्वर कुमार ने फेंकी नो बॉल

भुवनेश्वर कुमार को उनकी सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन लाइन-लेंथ के लिए जाना जाता है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने लंबे समय तक बिना नो बॉल फेंके गेंदबाजी की थी. आखिरकार 299.3 ओवर यानी 1797 गेंदें डालने के बाद उनके खाते में पहली नो बॉल दर्ज हो गई. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का एक खास आंकड़ा था, जो उनकी गेंदबाजी में अनुशासन और नियंत्रण को दर्शाता है. करीब चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर के लिए यह एक ऐसा पल रहा, जब उनका बरसों पुराना सिलसिला खत्म हो गया. भुवी ने ये नो बॉल 88 मैचों बाद फेंकी है.

विज्ञापन

T20I में बिना नो  बॉल फेंके सबसे ज्यादा ओवर

320.2- आदिल राशिद (इंग्लैंड)
299.3- भुवनेश्वर कुमार (भारत)
299.1- शादाब खान (पाकिस्तान)
250.2- जॉर्ज डॉकरेल (आयरलैंड)
238.2 सईद अजमल (पाकिस्तान)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola