हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024 से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका

IPL 2024 Chennai Super Kings: आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। एक स्टार खिलाड़ी सीजन से बाहर हो गया है।

विज्ञापन
Ben Stokes Set to Miss IPL 2024 Major Setback MS Dhoni Lead Chennai Super Kings

IPL 2024: वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हो चुका है और अब आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर चर्चा जोरों से शुरू हो गई है। जहां आईपीएल के आगामी सीजन के ऑक्शन से पहले रिटेंशन और रिलीज को लेकर खबरें आ रही थीं। उसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गुरुवार 23 नवंबर को एक बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक सबसे बड़ा खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर आईपीएल 2024 से बाहर हो गया है। आपको बता दें कि फ्रेंचाइजी ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। पर पिछले सीजन में सिर्फ दो मैच खेलकर बाकी समय बेंच पर बिताने वाले स्टोक्स अब आगामी सीजन से भी बाहर हो गए हैं।

स्टोक्स क्यों हुए बाहर?

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल रिलीज जारी करते हुए स्टार ऑलराउंडर के बाहर होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स वर्कलोड और फिटनेस के चलते बाहर हुए हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में खबरें आई थीं कि 32 वर्षीय स्टोक्स घुटनों का ऑपरेशन करवाएंगे। इसके बाद उनकी नजरें होंगी भारत और इंग्लैंड के बीच आईपीएल से पहले होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर। इसी कारण शायद स्टोक्स ने आईपीएल 2024 को मिस करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS 1st T20I: बारिश बनेगी विलेन! 5-5 ओवर का होगा पहला टी20? क्या है Weather Report

विज्ञापन

IPL में स्टोक्स का रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स ने आईपीएल में 2017 से डेब्यू किया था। उसके बाद से अभी तक वह सिर्फ 45 मुकाबले ही खेले हैं। कई बार फ्रेंचाइजीज ने उन्हें महंगे दामों पर खरीदा है लेकिन अक्सर उनका अंदर-बाहर होने का सिलसिला जारी रहा है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी स्टोक्स पर बड़ा दांव लगाया था, वह भी इसी समस्या से जूझते थे और स्टोक्स की फिटनेस समस्या बनी रही। अब सीएसके भी भारी रकम खर्च करने के बाद इस दिग्गज की सेवाओं के लिए वंचित है।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव के सामने पहले मैच में ही बड़ा सिरदर्द, Playing 11 में एक जगह के तीन दावेदार

विज्ञापन

स्टोक्स ने आईपीएल में 45 मैच खेलते हुए 935 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम दो शतक भी दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में दो अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका औसत 24.61 और स्ट्राइक रेट 133.95 का रहा है। वह इस लीग में कुल 28 विकेट भी ले चुके हैं। 2021 तक वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। 2022 में वह किसी टीम का पार्ट नहीं थे। उसके बाद 2023 में उनकी चेन्नई में वापसी हुई लेकिन वह सिर्फ दो मैच ही खेल पाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola