नई दिल्ली: इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने हाल ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले लिया है। अब मोईन ने खुलासा किया है कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। उन्हें 16 जून से शुरू हो रही एशेज सीरीज में जगह दी गई है। मोईन ने जैक लीच की जगह ली, जिन्हें पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के कारण 16 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया था।
स्टोक्स ने मैसेज किया- ‘एशेज?’
मोइन ने बीबीसी से कहा- स्टोक्स ने मुझे एक प्रश्न चिह्न – ‘एशेज?’ के साथ मैसेज किया। मैंने भी ‘एलओएल’ कहकर रिप्लाई किया। मैं सोच रहा था कि वह शायद मजाक कर रहा है। उन्होंने कहा- फिर खबर आई और मैंने उनसे बात की। बस इतना ही, यह एशेज है और इसका हिस्सा बनना अद्भुत होगा।”
स्टोक्स के कहने पर ही ले सकता था निर्णय
मोईन ने कहा कि स्टोक्स इंग्लैंड के एकमात्र कप्तान थे जो उन्हें आगामी एशेज श्रृंखला के लिए टेस्ट संन्यास से बाहर आने के लिए राजी कर सकते थे। यह पूछने पर कि क्या कोई और कप्तान था जो उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए राजी कर सकता था, मोईन ने कहा- “शायद नहीं।”
आईपीएल के दौरान कोई बात नहीं की
मोईन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ स्टोक्स के साथी भी हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान ने आईपीएल के दौरान संन्यास वापस लेने के बारे में कोई बात नहीं की थी। यह सिर्फ एशेज के बारे में था और वह टीम को कैसे लेना चाहते थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से मुझे अभ्यास करते हुए देखा। मुझे लगता है कि मैं अच्छी तरह से गेंदबाजी कर सकता हूं।
शानदार है ऑलराउंडर का रिकॉर्ड
ऑफ स्पिनर और निचले क्रम के बल्लेबाज ने पहले 64 टेस्ट में 28.29 के औसत से 2914 रन बनाए हैं। जिसमें पांच शतक शामिल हैं। उन्होंने 36.66 के औसत से 195 विकेट निकाले हैं। आए थे। पहले टेस्ट के तीसरे दिन वह अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगे। ऑलराउंडर ने टेस्ट कप्तान स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ चर्चा के बाद अपने फैसले को पलट दिया था। ऑफ स्पिनर ने कहा कि लीच की चोट के बारे में सुनने से पहले कप्तान ने उनसे संपर्क किया। मोईन ने टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद से इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखा है। वह 2022 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
2 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
3 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
3 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
4 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
5 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
5 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
6 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
6 hrs ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines