England को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स जल्द ही ले सकते हैं संन्यास! Stokes के बयान ने सभी को चौंकाया

World Cup से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने संन्यास लेने पर बड़ा बयान दे दिया है।

Ben Stokes May Retire From ODi Cricket statement surprised ODI World Cup 2023

बेन स्टोक्स।

Ben Stokes May Retire From ODI: आईसीसी विश्व कप अपने आखिरी चरण में है। इंग्लैंड की टीम 9 में से 3 मुकाबले अपने नाम कर सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। इंग्लैंड के बाहर होते ही स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। स्टोक्स ने इशारों-इशारों में बयान दे दिया है कि वह जल्द ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने के बाद स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि टेस्ट की कप्तानी करते हुए मेरे लिए वनडे क्रिकेट में खेलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन

स्टोक्स के बयान से फैंस निराश

स्टोक्स ने कहा कि मुझे इसपर गंभीरता से विटार करना होगा कि वह वनडे क्रिकेट जारी रखना चाहते हैं या नहीं। मेरे लिए यह फैसला लेना आसान नहीं होगा। स्टोक्स ने ये बयान स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए दिया है। इस बयान के बाद इंग्लैंड के फैंस में हताशा दिखने लगी है। स्टोक्स एक स्टार ऑलराउंडर हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर टीम को जीताने की काबिलियत रखते हैं, ऐसे में उनके संन्यास लेने के बारे में विचार करने के बयान पर फैंस निराश हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

घुटने की चोट से जूझ रहे हैं स्टोक्स

स्टोक्स ने कहा कि बतौर टेस्ट कैप्टन बहुत सारी चीजें सामने आ रही हैं। काफी कुछ है, जो मैं टेस्ट टीम के साथ करना चाहता हूं। यह एक ऐसा निर्णय होगा जिसके बारे में शायद मुझे कोई परिणाम निकालने के लिए काफी कठिन सोचना पड़ेगा। बता दें कि बेन स्टोक्स 2022 में तब सुर्खियों में थे, उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। यह निर्णय अचानक नहीं बल्कि सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श का परिणाम था। स्टोक्स ने अपने संन्यास का कारण तीनों प्रारूपों में खेलने की शारीरिक और मानसिक मांगों को बताया। इसके अलावा वह बाएं घुटने की पुरानी चोट से जूझ रहे थे, जिससे उनकी स्थिति और भी जटिल हो गई थी।

विज्ञापन

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए स्टोक्स का संन्यास लेना कई लोगों के लिए झटका था। उन्होंने 2019 में इंग्लैंड की विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया था। स्टोक्स की एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी की अटकलें 2023 में फैलने लगीं। इन अफवाहों को लेकर 16 अगस्त 2023 को नई घोषणा की गई थी कि स्टोक्स एकदिवसीय मैच में वापसी करेंगे। अब स्टोक्स ने एक बार फिर से संन्यास लेने पर बड़ा बयान दे दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ