---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes Series 2023: ‘कोई नहीं है टक्कर में’…Ben Stokes ने तोड़ डाला 18 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड

Ashes Series 2023: एशेज सीरीज 2023 में की रिकॉर्ड बन रहे हैं। पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में सिर्फ एक छक्के की मदद से 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह एक एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस […]

---विज्ञापन---

Ashes Series 2023: एशेज सीरीज 2023 में की रिकॉर्ड बन रहे हैं। पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में सिर्फ एक छक्के की मदद से 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह एक एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस एशेज सीरीज में अब तक 15 छक्के लगाए और पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया है।

केविन पीटरसन ने आगे निकले बेन स्टोक्स

केविन पीटरसन ने साल 2005 में हुई एशेज सीरीज में कुल 14 छक्के लगाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 साल बाद 2023 में बेन स्टोक्स 15 छक्कों के साथ उनसे आगे निकल गए हैं। इस लिस्ट में एंड्रयू फ्लिंटॉप का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने साल 2005 में 11 छक्के लगाए थे।

---विज्ञापन---

एक एशेज सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

15 – बेन स्टोक्स, 2023
14 – केविन पीटरसन, 2005
13 – बेन स्टोक्स, 2019
11 – एंड्रयू फ्लिंटॉफ, 2005

---विज्ञापन---

इस सीरीज में बेन स्टोक्स ने कुल छक्के

बेन स्टोक्स इस एशेज सीरीज के पहले मुकाबले की दोनों पारियों में एक भी छक्का नहीं लगाया था। दूसरे मैच की दूसरी पारी में 9 छक्के लगाए थे। फिर तीसरे टेस्ट में उनके बल्ले से कुल 5 छक्के लगाए थे। चौथे टेस्ट में कप्तान स्टोक्स ने एक भी सिक्स नहीं लगाया। इसके बाद पांचवे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 1 छक्के लगाया। इस तरह वह अब तक इस सीरीज में कुल 15 छक्के लगा चुके हैं।

---विज्ञापन---

पांचवें टेस्ट मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बेन स्टोक्स ने 3 रन बनाए थे। और दूसरी पारी में 42 रन बनाए हैं। अगर मैच की बात करें तो पहली पारी में 283 रनों के बाद इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 293 रनों पर रोक दिया था। अब दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने खबर खिले जाने तक 5 विकेट खोकर 335 रन बना लिए हैं।

First published on: Jul 29, 2023 09:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola