Archer-Stokes Argument: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की हालत खस्ता है. हालांकि, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर बल्ले से टीम के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और दोनों के बीच 45 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है.
हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान स्टोक्स और आर्चर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. आर्चर के बर्ताव से इंग्लिश कप्तान बिल्कुल भी खुश दिखाई नहीं दिए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. इंग्लैंड टीम के साथी प्लेयर्स बीच-बचाव करते हुए भी नजर आए.
आर्चर-स्टोक्स के बीच हुई बहस
दरअसल, हुआ यूं कि जोफ्रा आर्चर कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा सेट की गई फील्डिंग से नाखुश दिखाई दिए. उन्होंने इस बात को लेकर स्टोक्स से अपनी नाराजगी जाहिर की. हालांकि, इंग्लिश कैप्टन को आर्चर का यह बर्ताव पसंद नहीं आया.
स्टोक्स ने गुस्से में आर्चर से कहा, “मैट जब आप बॉलिंग कर रहे हैं तो फील्ड प्लेसिंग को लेकर शिकायत मत कीजिए. स्टंप्स पर गेंदबाजी कीजिए.” स्टोक्स के कमेंट के बाद आर्चर ने भी कप्तान से कुछ कहा. हालांकि, इसके बाद प्लेयर्स ने बीच-बचाव किया और दोनों को शांत कराया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
इंग्लैंड की हालत खस्ता
ऑस्ट्रेलिया को 371 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जैक क्राउली को सिर्फ 9 रनों के स्कोर पर पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, ओली पोप 3 रन बनाकर नाथन लायन का शिकार बने. जो रूट 19 रन बनाकर चलते बने, तो बेन डकेट के खाते में 29 रन आए. 4 विकेट 71 के स्कोर पर गंवा चुकी इंग्लिश टीम की पारी को हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने संभालने का प्रयास किया.
हैरी ब्रूक 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्मिथ 22 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. विल जैक्स सिर्फ 6 रन ही बना सके, तो ब्रायडन कार्स को बोलैंड ने बिना खाता खोले चलता किया. दिन का खेल खत्म होने तक बेन स्टोक्स और आर्चर के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है. स्टोक्स 45 और आर्चर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 158 रन पीछे है और टीम के सिर्फ 2 विकेट बचे हुए हैं.
संबंधित खबरें
T20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
51 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines