BCCI: आईपीएल में जब से इंपैक्ट प्लेयर नियम आया है, तब से रनों के अंबार लग रहे हैं. 12 खिलाड़ी आईपीएल में अब खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही कुछ खिलाड़ी इस नियम से खुश नहीं है. ऑलराउंडर प्लेयर्स की इस नियम के कारण कमी होती जा रही है. कुछ फैंस इस नियम को जल्द ही आईपीएल से हटाने की मांग कर रहे हैं. जिसके कारण अब इस बारे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया. आईपीएल 2026 के बाद इसके बारे में विचार हो सकता है.
देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा बयान
इंपैक्ट प्लेयर के नियम को लेकर अब चर्चा बहुत तेज हो गई है. मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इंपैक्ट प्लेयर को लेकर कहा, कुछ कम स्कोर वाले मैच भी हो रहे हैं. सभी फैंस मैच का मजा ले रहे हैं. गेंदबाजों को भी विकेट मिल रहे हैं. अगर आप पूरा स्कोरकार्ड देखें तो कुछ टीमें कम स्कोर बना रही हैं और कुछ 260 रन का पीछा भी कर रही हैं. इस नियम पर पिछले दो साल से चर्चा चल रही है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद हम इसकी समीक्षा करेंगे. बीच टूर्नामेंट में कोई फैसला नहीं ले सकते. हमारे पास कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं आया है कि इस नियम पर दोबारा विचार करें. मीडिया में कभी-कभी इसके बारे में पढ़ता हूं. लेकिन अगर टीमों की तरफ से अनुरोध आता है तो हमें फैसला लेना होगा. लेकिन अभी तक ऐसी कोई स्थिति नहीं है.’
ये भी पढ़ें: येशा सागर की कथित तौर पर डिलीट हुई देखें 5 वायरल तस्वीरें, समीर रिजवी पर लग रहे हैं आरोप
विवादित विषयों के बारे में भी बोले देवजीत सैकिया
आईपीएल 2026 में अब 2 बड़े विवाद सामने आए हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने ई-सिगरेट पिया. उसके पहले रोमी भिंडर ने डगआउट में फोन चलाया था. इन विवादों के बारे में बोलते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, ‘ हमने प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा है कि हम नियम तोड़ने वाली टीमों पर लगाम कसने के लिए कुछ और विकल्प देख रहे हैं. हम कुछ कार्रवाई करेंगे और देख रहे हैं कि टीमों को कैसे व्यवहार करना चाहिए. यह सिर्फ खिलाड़ियों या अधिकारियों की बात नहीं है. एक टीम के तौर पर सबको अनुशासन में रहना होगा ताकि आईपीएल की छवि पर बुरा असर न पड़े. इसे सुनिश्चित करने के लिए हमें फैसला लेना होगा और हम कुछ कार्रवाई करेंगे.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए CSK को चाहिए कितनी जीत? गायकवाड़ पर है दबाव
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
19 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
41 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines