Rohit Sharma-Virat Kohli: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका में होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी हैं और दोनों का लक्ष्य अगला वनडे वर्ल्ड कप है. हालांकि, टूर्नामेंट के आयोजन में अभी लगभग एक साल का समय बचा है. इन दोनों की जगह पर भी एक तरह से खतरा है. अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने की संभावना पर बात की.
रोहित-विराट 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?
विराट कोहली का रिकॉर्ड पिछले एक साल में वनडे में काफी अच्छा है लेकिन रोहित शर्मा के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव आया है. चयनकर्ताओं ने पिछले कुछ सालों में कई चौंकाने वाले फैसले किए हैं और युवाओं को मौका देने पर फोकस किया है. इसी वजह से फैंस को यह डर है कि कहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के हाथ से 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने का मौका न चला जाए.
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हाल ही में रोहित-विराट से जुड़े इस सवाल का जवाब दिया और बताया कि दोनों दिग्गजों के फ्यूचर का फैसला कौन करेगा. स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए शुक्ला ने कहा, ‘यह सिर्फ चयनकर्ता तय करेंगे. मुझे लगता है कि रोहित-विराट में अभी भी काफी क्रिकेट बचा है.’ राजीव शुक्ला के बयान से साफ पता चलता है कि BCCI के अधिकारी भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह नहीं बचा सकते. दोनों को अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा, ताकि चयनकर्ता उन्हें अपने प्लान में बनाए रखें. कहा जा सकता है कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और उनकी समिति के हाथ में रोहित-विराट का फ्यूचर है.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, ईशान किशन को DRS लेने के लिए मजबूर कर दिलाया बड़ा विकेट, VIDEO वायरल
रोहित-विराट कब करेंगे कमबैक?
रोहित शर्मा और विराट कोहली T20I और टेस्ट से रिटायर हो गए हैं. अब ये दोनों दिग्गज सिर्फ वनडे क्रिकेट पर फोकस करते हैं. उनका आखिरी मैच जुलाई में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था. इसके बाद से दोनों ब्रेक पर हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी सितंबर के अंतिम हफ्ते में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर-अक्टूबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है.
27 सितंबर को श्रृंखला का पहला वनडे मैच खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मुकाबले के जरिए मैदान पर कमबैक करेंगे. अगले एक साल में भारतीय टीम लगातार वनडे क्रिकेट खेलेगी. ऐसे में रोहित-विराट पर हर एक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच का ऐलान, बांग्लादेश से 10 सितंबर को होगी भिड़ंत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
56 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Sports Yaari
First published on:
Know More: Editorial Guidelines