BCCI Twitter: जहां एक ओर टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना आखिरी और पांचवां टी-20 मैच खेल रही थी वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हट गया। रविवार शाम अचानक बीसीसीआई के हैंडल से ब्लू टिक हटता देख फैंस चौंक गए।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ का समर्थन
दरअसल, बोर्ड ने रविवार को ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक बदल ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का समर्थन करने के लिए ऐसा किया गया। हालांकि, इसका असर ये हुआ कि बीसीसीआई के ‘X’ अकाउंट पर वेरिफाइड ब्लू टिक हटा दिया गया।
bcci twitter
नए नियम में है प्रावधान
77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी के आह्वान पर इस पहल में लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी प्रोफाइल पिक के रूप में तिरंगा लगा रहे हैं। बोर्ड ने भी कुछ ऐसा ही किया था। नए नियमों के कारण प्रोफाइल की फोटो बदलने पर यूजर का ब्लू टिक हट जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, बीसीसीआई की प्रोफाइल का रिव्यू किया जाएगा।
bcci women twitter
बीसीसीआई वुमन से भी हटाया गया ब्लू टिक
BCCI Women के ट्विटर हैंडल से भी इसी तरह का ब्लू टिक हटा दिया गया। वहां भी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई है। अब बोर्ड की सोशल मीडिया टीम को ब्लू टिक वापस लेने के लिए ‘एक्स’ हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद शिकायत पर काम किया जाएगा। सब कुछ ठीक होने पर कुछ दिनों बाद ब्लू टिक वापस मिल सकता है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines