हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोहसिन नकवी ने खुद कराई अपनी 'बेइज्जती', BCCI के इनकार के बावजूद ट्रॉफी देने पहुंचे, जानें पूरा मामला

BCCI Informed in Advance: टीम इंडिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि, BCCI ने पहले ही ACC को इस फैसले के बारे में बता दिया था.

विज्ञापन
मोहसिन नकवी ने खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी (Image: Sony Sports Network Screengrab)

BCCI Informed in Advance: टीम इंडिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया. भारतीय महिला टीम ने मैच में पूरी तरह से डॉमिनेट किया और 72 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. मैच के बाद एक बार फिर एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर बवाल हुआ. टीम इंडिया ने ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने पहले ही साफ कर दिया था कि महिला टीम नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी.

टीम इंडिया ने लगातार दूसरे साल ट्रॉफी लेने से किया इनकार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद मेंस एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने फैसला किया था कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी. टीम इंडिया ने ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह PCB अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान के कैबिनेट में मंत्री भी हैं. 2026 के वुमेंस एशिया कप में भी भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. मोहसिन काफी समय तक ट्रॉफी देने के लिए खड़े रहे, लेकिन टीम इंडिया के नहीं आने के बाद वह उपविजेता श्रीलंका को मेडल देकर चले गए. लगातार दूसरे साल एशिया कप में नकवी की बेइज्जती हुई है.

BCCI ने पहले ही कर दिया था साफ

कई लोगों को लग रहा है कि मोहसिन नकवी को पहले से भारत के ट्रॉफी नहीं लेने के फैसले के बारे में पता नहीं था. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने पहले ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अधिकारियों को बता दिया था कि अगर नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आते हैं, तो टीम इंडिया उनसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी. नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI का था और भारतीय टीम ने पूरी तरह से इसका समर्थन किया. इससे साफ है कि मोहसिन नकवी को पहले से पता था. इसके बावजूद वह ट्रॉफी देने पहुंच गए और अपनी बेइज्जती करा ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Womens Asia Cup 2026 Final: भारत ने फिर की पाकिस्तान की बेइज्जती, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया साफ इनकार

टीम इंडिया के कोच ने ट्रॉफी नहीं लेने पर क्या कहा?

वुमेंस एशिया कप 2026 फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने ट्रॉफी नहीं लेने पर चुप्पी तोड़ी. अमोल ने साफ कर दिया कि टीम इंडिया चैंपियन बन गई है और ट्रॉफी नहीं होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘भारत आधिकारिक रूप से एशिया कप का चैंपियन है. ट्रॉफी हो या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता. यह BCCI का फैसला था. हम इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार? BCCI के बयान ने मचाई हलचल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source: Indian Express

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola