ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ समाप्त हो चुका है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा। ब्लू टीम ने फाइनल मुकाबले को छोड़ टूर्नामेंट के सभी मुकाबले अपने नाम किए। हालांकि, निर्णायक मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर पाने की वजह से उसे मायूसी हाथ लगी।
खैर भारतीय टीम इस दुखद टूर्नामेंट को छोड़ भविष्य पर ध्यान देने के लिए अब तैयार है। यही वजह है कि बीसीसीआई भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ एक अहम मीटिंग करने वाली है। इस दौरान बोर्ड भारतीय टीम के अगले चार साल का प्लान तैयार करेगी।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर में जाने वाला इंसान मुसलमान बनकर निकलेगा, पूर्व कप्तान का घटिया बयान
बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी फैसला लिया जाएगा। मौजूदा समय में वह क्रिकेट के तीनो प्रारूपों के कप्तान हैं। मीटिंग में उनसे वाइट बॉल की कमान ली जा सकती है और भविष्य के कप्तान के बारे में विचार हो सकता है।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक शर्मा ने पहले ही साफ कर दिया है कि टी20 फॉर्मेट में उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने से वह बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं। वहीं चयनकर्ता पिछले एक साल से लगातार युवाओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
बता दें रोहित शर्मा की मौजूदा उम्र 36 साल है। क्रिकेट के मैदान में फिटनेस बहुत मायने रखती है। बढ़ती उम्र के चलते भारतीय कप्तान जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। फिलहाल संन्यास पर उन्होंने अपना कोई विचार साझा नहीं किया है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines