BCCI Statement on Not Receiving Trophy: वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रनों से हरा दिया. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता. जीत के बाद टीम इंडिया ने ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मामलों के संघीय मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. मेंस टीम ने पिछले साल नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था और वुमेंस टीम ने भी कुछ ऐसा ही किया. अब टीम इंडिया के इस बड़े कदम पर BCCI का बड़ा बयान सामने आया है और बताया कि महिला टीम ने क्यों नकवी से ट्रॉफी नहीं ली.
ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI ने दिया बड़ा बयान
मैच के बाद लगभग 45 मिनट तक मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए खड़े रहे, लेकिन टीम इंडिया नहीं गई. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने के टीम इंडिया के फैसले का समर्थन किया और इस फैसले के पीछे का कारण बताया. उन्होंने IANS से बात करते हुए कहा, ‘हमारी मेंस टीम ने एक साल पहले एशिया कप जीता. अप्रैल 2025 के बाद से हमारी स्थिति नहीं बदली है. इसके बाद हमारे देशवासियों की ओर से दबाव था कि हमें पड़ोसी देश से कोई रिश्ता नहीं रखना है और उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलना है. हालांकि, हमारी सरकार की पॉलिसी है कि हमें टूर्नामेंट्स में सभी टीमों से खेलना है. इसका अर्थ यह नहीं कि हम सभी चीजें फॉलो करेंगे.’
देवजीत सैकिया ने आगे कहा, ‘हमारे देश के हितों के खिलाफ काम करने वाले प्रमुख नेताओं में से एक से हम ट्रॉफी नहीं ले सकते. महिला टीम ने मेंस टीम के निर्णय का सम्मान किया. इससे हमारे प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा.’
ये भी पढ़ें:- IND W vs SL W: टीम इंडिया रिकॉर्ड 8वीं बार बनी महिला एशिया कप चैंपियन, गेंद और बल्ले दोनों से किया कमाल
नकवी से मुलाकात पर क्या बोले सैकिया?
देवजीत सैकिया की रॉयल बॉक्स में नकवी से बातचीत की तस्वीर वायरल हुई थी. इस पर सफाई देते हुए BCCI उपाध्यक्ष ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हम किसी से मिल नहीं सकते. मैं पूरे मैच के दौरान रॉयल बॉक्स में बैठा रहा. हर कोई मैच के दौरान आया. आपने जिस व्यक्ति का नाम लिया, वह भी आए थे.’
सैकिया ने कहा, ‘जब कोई आता है, तो हम मिलते और बात करते हैं. यह एक सामान्य परंपरा है. हमने आज की स्थिति का समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन हमारे प्रयास सफल नहीं हुए. हमें कोई अफसोस नहीं है. हमारा ध्यान इस बात पर नहीं था कि ट्रॉफी कौन देगा. हम टीम इंडिया की जीत देखना चाहते थे.’
ये भी पढ़ें:- Womens Asia Cup 2026 Final: भारत ने फिर की पाकिस्तान की बेइज्जती, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया साफ इनकार
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: IANS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines