Duleep Trophy 2026: BCCI ने दलीप ट्रॉफी के पिछले संस्करण के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण नहीं कराया था. इसके अलावा फैंस को स्टेडियम से मैच देखने को भी नहीं मिला था. इन बातों पर फैंस ने नाराजगी भी जताई थी. अब बोर्ड ने इस सीजन भी अपने मुकाबले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही आयोजित करने का फैसला किया है. हालांकि शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए अब फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया है. इसके अलावा लाइव प्रसारण को लेकर भी फैसला हुआ है.
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच का बदला वेन्यू
बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सभी मुकाबले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित करने का फैसला किया था. जहां पर जाकर फैंस इस टूर्नामेंट के मुकाबले नहीं देख सकते थे. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फैंस को आने की परमिशन नहीं है. ऐसे में BCCI को इस फैसले के कारण विरोध हो रहा था. अब फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कराने का फैसला किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ये बात फैंस को बताई है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई सितारे खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में कई फैंस स्टेडियम में जाकर उन्हें खेलते हुए देखना चाहते थे.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: यशस्वी जायसवाल के ‘जाल’ में फंसे डिकवेला, अगली ही गेंद पर गंवाया विकेट
सभी मैचों का होगा लाइव प्रसारण
पिछले संस्करण में बीसीसीआई ने कुछ मैचों का लाइव प्रसारण कराया था, तो वहीं कुछ मुकाबले फैंस नहीं देख पाए थे. ऐसे में इस समस्या को भी दूर करते हुए अब बीसीसीआई ने सभी मैचों का प्रसारण कराने का फैसला किया है. ऐसे में फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर दलीप ट्रॉफी 2026 का मजा उठा सकते हैं. वहीं डिजिटल पर ये मुकाबले जिओ हॉटस्टार पर देखने को मिलेंगे. आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में फैंस को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा और मोहम्मद शमी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. लंबे समय के बाद सूर्यवंशी को मैदान पर देखने का सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक ICC टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर-1
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines